Raigarh News : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज अंतिम दिन, ‘केलो महाआरती‘ में सीएम बघेल होंगे शामिल

 

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 03 जून, 2023

देश-विदेश में आकर्षण का केन्द्र बने छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज समापन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सीएम बघेल रामायण महोत्सव के समापन समारोह के साथ आयोजित ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों किया ढेर

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्यों केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। जिसमें शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक कंबोडिया की मंडली द्वारा प्रतुती दी जाएगी। इसके बाद केलो महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह की बहनें गोबर निर्मित दिये से दीपदान करेंगी।

ये भी पढ़ें :  राजधानी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री राम भक्त हनुमान की हनुमंत कथा, 23 जनवरी से 27 जनवरी तक होगी कथा

राष्ट्रीय रामायण कार्यक्रम दिन के कार्यक्रम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन समारोह रात्रि 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता दलों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी कलाकारों और प्रतियोगिता के निर्णायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेता दलों और विदेशी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके बाद 8.30 बजे से 9 बजे तक इंडोनेशिया के दल की प्रस्तुति होगी।

ये भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह-2023 : मुख्यमंत्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्याें के लिए तीन गौठानों को किया पुरस्कृत, तीनों प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष हुए सम्मानित

भजन संध्या होगा जिसमें ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकार मैथिली ठाकुर तथा 9.30 बजे से 10 बजे तक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकार कुमार विश्वास द्वारा ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment