रायपुर ब्रेकिंग : बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का बयान, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा – संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है

उर्वशी मिश्रा,  न्यूज राइटर, रायपुर, 3 अगस्त 2024

रायपुर I बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बयना दिया है, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा है कि…संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की निश्चित रूप से इसमें भूमिका होने वाली है। कार्यकर्ता भी इसकी तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर कहा :-

समय आने दीजिए हर चीजों का समय होता है, हर चीजों का समय पर निर्णय होता है। आगे बोले कि आने वाले समय में निगम मंडल का भी गठन होगा

हरेली तिहार को लेकर नितिन नबीन ने कहा :-

राज्य देश की सांस्कृतिक चीजों को मनाते रहे हैं। हमारे विरासत को बचाने का प्रयास हमने हमेशा किया है। कांग्रेस ने हमेशा चोट पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ हो या भारतीय संस्कृति हर विरासत को चोट पहुंचाया, यही स्थिति है कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है।

ये भी पढ़ें :  एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव को लेकर कहा :- 

कांग्रेस की उम्मीदें तो राजनांदगांव को भी लेकर थी, कांग्रेस की हर जगह बड़ी-बड़ी उम्मीदें होती है, उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है, जब काम ही नहीं किया तो फिर उम्मीद क्यों करना।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment