Raipur Breaking : ईडी छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- ईडी धमकी और दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवा रही है

 

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 08 मई, 2023

 

 

छत्तीसगढ़ में लगातार कई महीनों से ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि, ईडी छापे में अब तक क्या कुछ मिला नहीं बताया गया। ईडी ने अब तक कोई ब्यौरा नहीं दिया। ईडी के खिलाफ भी बहुत सी शिकायतें मिली है। ईडी ने प्रताड़ित करने का काम किया। ईडी धमकी और दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवा रही है।

ये भी पढ़ें :  सरकार और समाज बुजुर्गों के साथ है : डेका

 

सीएम बघेल ने आगे कहा कि, कोयला में 500 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया। अब शराब पर 2000 करोड़ का आरोप लगाया है। ईडी के सारे आरोप झूठे हैं। सीएम बघेल ने ईडी को भाजपा का एजेंट बताया।

 

कांग्रेस की सरकार या हमारी पार्टी ऐसे झूठे आरोप से डरने वाली नहीं। ईडी षडयंत्र कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है। डॉ. रमन सिंह की टीम पूरी तरह से साजिश में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व में वृद्धि हुई है। जनता छत्तीसगढ़ सरकार के साथ है। किसानों, मजदूरों , युवाओं, महिलाओं का भला हुआ है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment