Raipur Breaking : सिटी कोतवाली थाने में खड़ी दर्जनों गाड़ियों में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक, विस्फोट होने से पुलिस कालोनी तक पहुंची लपटें

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अप्रैल, 2023

रायपुर। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजधानी रायपुर के सिटी कोतवाली थाने में खड़ी जब्ती की दर्जनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई और जिन गाड़ियों में थोड़ा-बहुत पेट्रोल था उसमें हल्के विस्फोट भी हुए और इससे आग और तेजी से फैल गई।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में मेट्रो स्टाइल एंटरटेनमेंट: सेंध लेक में शुरू हुआ ड्राइव-इन मूवी कल्चर, वीकेंड पर DDLJ और Mohabbatein की स्क्रीनिंग

आग की तेज लपटें इतनी भयानक थी कि थाने के बाजू में स्थित पुलिस कालोनी को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां भी आग लगने से नुकसान हुआ। चूंकि वहां बिजली नहीं काटी जा सकी थी इसलिए आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हादसे में फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, आरक्षण को लेकर रखी ये मांग

हालांकि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग कैसे लगी और किन कारणों से लगी है, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस दौरान अग्निशमन के जावन स्टीफन, इंद्रजीत साहू, गुलशन जायसवाल, वेणु माधवन, भुवन लाल पुरैना, संजय सिदार, कुबेर वर्मा की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें :  Holika Dahan 2024 : आखिर क्यों किया जाता है होलिका दहन, आइए जानते हैं इसके पीछे की असली कहानी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment