Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे टीवी के ‘राम, सीता और लक्ष्मण’, हुआ भव्य स्वागत

 

उर्वशी मिश्रा, अयोध्या, 18 जनवरी, 2024

अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी रामलला की जन्म भूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। लोगों ने पैर छूकर अभिनेता का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें :  सजा दो घर को दुल्हन सा....22 जनवरी को राम आयेंगे, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त कन्फर्म

अयोध्या की भूमि पर पहुंच कर अरुण गोविल ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राम जन्मभूमि के भंडारे की खिचड़ी भी खाई। अभिनेता ने इस वीडियो को साझा कर लिखा, ‘यहां मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जगह-जगह भंडारे हो रहे हैं। मेरा भी मन हो रहा है कि मैं इस खिचड़ी को खाऊं। अरुण की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।’

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment