जगदलपुर के जंगलों में दिखी दुर्लभ ‘रात की चिड़िया’, जैव विविधता संरक्षण की बड़ी खुशखबरी

जगदलपुर.

जगदलपुर के माचकोट वन क्षेत्र में एक दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी ने जंगलों की समृद्ध जैव विविधता को फिर सुर्खियों में ला दिया है. लंबी पूंछ वाले नाइटजार, जिसे स्थानीय भाषा में “कापू चड़ई” और हिंदी में “रात की चिड़िया” कहा जाता है, को कैमरे में कैद किया गया है.

ये भी पढ़ें :  राजधानी रायपुर में दिखेगी सेना की शक्ति : रायपुर में पहली बार सेना दिखाएगी हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति, CM साय बोले : “…राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी…”

यह पक्षी दिनभर झाड़ियों और पेड़ों की निचली शाखाओं में छिपकर आराम करता है, इसलिए इसे देख पाना बेहद मुश्किल माना जाता है. रात होते ही यह सक्रिय हो जाता है और उड़ते हुए कीट-पतंगों का शिकार करता है. विशेषज्ञों के अनुसार यह प्राकृतिक रूप से कीट नियंत्रण कर किसानों के लिए भी लाभकारी साबित होता है. इसकी विशेष आवाज जंगलों में इसकी उपस्थिति का संकेत देती है.

ये भी पढ़ें :  अच्छी ख़बर : सारागांव में हुआ सरस्वती संस्कार केंद्र का शुभारंभ...सबने कहा-'नौनिहालों के मन में संस्कारों का बीजारोपण आवश्यक...' संघ के संघचालक ने किया शुभारंभ

भारत के अलावा चीन, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी यह प्रजाति पाई जाती है. वन अधिकारियों का कहना है कि माचकोट क्षेत्र दुर्लभ पक्षियों का महत्वपूर्ण आवास बनता जा रहा है. इस खोज ने एक बार फिर साबित किया है कि कोंडागांव के जंगल जैव विविधता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं.

Share

Leave a Comment