रतापगढ़ जंक्शन का यार्ड होगा अपग्रेड, ट्रेनों की रफ्तार और संचालन में सुधार

 प्रतापगढ़

 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के यार्ड को अपग्रेड किया जाएगा। इससे यार्ड से होकर ट्रेनें स्पीड से प्लेटफार्म पर पहुंचेंगी और रवाना भी होंगी। यार्ड के सभी प्वाइंट्स व्यवस्थित किए जाएंगे। स्लीपर व नई पटरियां भी लगाई जाएंगी। ट्रैक पैकेजिंग भी होगी। इससे ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा। बारिश से पहले यार्ड को बेहतर बनाने की तैयारी है।
स्टेशन के पुराने भवन की जगह नए बनाए जा रहे

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन के तहत कार्य चल रहा है। पुराने भवन को गिराकर नए भवन बनाए जा रहे हैं। यात्री सुविधाओं पर भी ध्यान है। एलईडी स्क्रीन, कोच संकेतक भी लग गए हैं। सीसीटीवी का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा ट्रेनों के संचालन नर भी विशेष ध्यान है। इसी के क्रम में जंक्शन के यार्ड को अपग्रेड किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला : जांच अधिकारी असमिया अभिनेत्री सुमी बोरा से पूछताछ कर रहे

खास-खास
– 5 प्लेटफार्म हैं जंक्शन पर

– 5 हजार यात्री आते-जाते हैं प्रतिदिन

– 20 से अधिक वाटर बूथ लगे हैं जंक्शन पर

– 2 जनरल टिकट के काउंटर

– 2 आरक्षण टिकट काउंटर

– 3 एलईडी स्क्रीन

स्लीपर व पटरी बदली जाएगी
यार्ड की स्क्रीनिंग करने के बाद स्लीपर व पटरी को बदला जाएगा। सभी प्वाइंट्स को बेहतर बनाया जाएगा। इससे ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी। दरअसल, जंक्शन के दोनों छोर पर यार्ड को अपग्रेड हुए लंबा समय हो गया है। इससे जब यहां ट्रेन पहुंचती है तो इनकी स्पीड धीमी हो जाती है। कई बार आउटर पर ही ट्रेनें खड़ी हो जाती हैं। धीरे-धीरे यह प्लेटफार्म की ओर रुख करती हैं। दक्षिणी छोर और उत्तरी छोर पर यार्ड से पहले ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है।

ये भी पढ़ें :  लिधौरा तहसील के गोटेट गांव में एक शासकीय प्राइमरी स्कूल में बने हैंडवाश यूनिट की दीवार गिरने से चार बच्चे घायल

यार्ड सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द शुरू : पीडब्ल्यूआइ
पटरियों से भी तेज आवाज आती है। कई बार तो ट्रेनों के कोच नया माल गोदाम रोड क्रासिंग व जेल रोड क्रासिंग पर देखे जाते हैं। इससे जाम की स्थिति भी रहती है, लेकिन अब यार्ड के अपग्रेड होने के बाद ट्रेनों के संचालन में बदलाव दिखेगा। पीडब्ल्यूआइ जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही यार्ड के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होगा। इसे और बेहतर बनाया जाएगा। इससे ट्रेनों का आवागमन सुगम होगा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर मिलने का समय मांगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment