धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए अब 14 अक्टूबर तक कराया जा सकेगा पंजीयन

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए पंजीयन की अवधि बढ़ाकर अब 14 अक्टूबर तक कर दी गई है। पहले यह अवधि 4 अक्टूबर तक थी, जिसे किसानों की सुविधा के लिए और बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें :  नए वर्ष पर जश्न मनाने वालों को पुलिस ने चेताया, 31 दिसंबर की रात साढ़े दस बजे तक ही बजा सकेंगे म्यूजिक

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में किसानों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं और कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर किसान को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक किसान पंजीयन करवा सकेंगे और समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स के लिये अंशदायी कैशलेस स्वास्थ्य योजना हुई ऑनलाइन, गूगल फॉर्म लिंक की भी सुविधा उपलब्ध

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment