Royal Enfield ने पुरानी मोटरसाइकिलों के लिए लॉन्च की E20 कंवर्जन किट, BS3 और BS4 बाइक्स में होगा इस्तेमाल

मुंबई 

भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Royal Enfield ने पुरानी मोटरसाइकिलों के लिए E20 रेट्रोफिट किट पेश की है, जिससे 20 प्रतिशत इथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल के साथ कम्पैटिबिलिटी की समस्याओं को ठीक किया जा सके. जानकारी के अनुसार यह किट BS3 और BS4 कार्बोरेटेड UCE मॉडल के लिए हैं, जिनमें Royal Enfield Classic 350, Bullet 350 और Thunderbird जैसे मॉडल शामिल हैं.

350cc और 500cc इंजन के लिए मिलेगी Royal Enfield की रेट्रो किट
Royal Enfield ने पहले जानकारी दी थी कि साल 2020 में BS6 नॉर्म्स लागू होने के बाद से उसका पूरा पोर्टफोलियो E20-कम्प्लायंट रहा है. इसलिए, मौजूदा समय में जो कन्वर्ज़न किट बाजार में बेची जा रही है, वह BS3 और BS4 मोटरसाइकिलों के लिए है, खासकर उन 350cc UCE इंजनों के लिए जिनमें कार्बोरेटर का इस्तेमाल किया गया था.

ये भी पढ़ें :  Kawasaki W230 रेट्रो-रोडस्टर से बढ़ी रॉयल एनफील्ड की टेंशन, ग्राहक हुए दीवाने

बता दें कि मौजूदा समय के फ्यूल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ने से इन मोटरसाइकिलों के रबर और कुछ मेटल पार्ट्स जल्दी घिसने की समस्या सामने आ रही है, और इसके लिए इस किट में रिप्लेसमेंट पार्ट्स शामिल हैं. इस किट में कंपनी ने एक O-रिंग, ट्यूब और सील दिए हैं, जो लंबे समय तक ज़्यादा रेसिस्टेंट होते हैं.

ये भी पढ़ें :  शॉपिंग की जल्दबाजी में कई बार हम जाने-अनजाने में ट्रैफिक नियमों को भी तोड़ देते हैं, ये एक चालान बिगाड़ देगा महीनेभर का बजट!

कीमत की बात करें तो डीलरशिप से मिली जानकारी के अनुसार, BS4 मॉडल के लिए E20 कन्वर्ज़न किट को 1,700 रुपये की कीमत पर उतारा गया है. हालांकि कंपनी ने 500cc इंजन के लिए कोई खास किट पेश नहीं की है, लेकिन कंपनी ने लंबे समय में होने वाली रुकावटों से बचने के लिए कुछ फ्यूल सिस्टम पार्ट्स को अपग्रेड करने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें :  Chhattisgath : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया लोकार्पण

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह किट ऑथराइज़्ड Royal Enfield सर्विस सेंटर पर उपलब्ध कराई गई है, हालांकि उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. अगर किसी ग्राहकों को अपनी BS3 और BS4 Royal Enfield बाइक्स में इस किट को लगवाना है, तो वह अपने नजदीकी Royal Enfield सर्विस सेंटर से संपर्क सकते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment