प्रार्थना सभा के दौरान बालोद में ‘बवाल’…ग्रामीणों के विरोध के बाद पास्टर पर हुई कार्यवाही, हिंदू समाज ने किया पास्टर का जमकर विरोध

विजय क्षत्रिय, न्यूज़ राइटर, बालोद, 2 सितंबर 2024

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा नगर के पास स्थित ग्राम मनकी में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक पास्टर और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद तब बढ़ा जब पास्टर ने ग्रामीणों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शांति भंग करने के आरोप में पास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

इस घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ विधानसभा : अनियमित, दैनिक वेतनभोगी व संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का उठा मुद्दा

 

जानकारी के अनुसार ग्राम मनकी में कोटवार के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में पास्टर राकेश निर्मलकर, जो कई हफ्तों से मनकी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था, पहुंचा। यह व्यक्ति पिछले कुछ समय से ग्रामीणों को प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित कर रहा था, जिससे गांव के कुछ लोगों में असंतोष पनप रहा था। रविवार को आयोजित इस सभा के दौरान, पास्टर और ग्रामीणों के बीच वाद-विवाद हो गया। स्थिति तब बिगड़ी जब पास्टर ने ग्रामीणों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इस पर विरोध जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें :  संविदा कर्मचारियों...अनियमित कर्मचारियों के लिए CM भूपेश ने कह दी बड़ी बात...बोले मुख्यमंत्री...आंदोलन..

 

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास्टर राकेश निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद, भाजपा महामंत्री विश्वास गुप्ता, पार्षद नीलेश्वर ठाकुर, और अन्य कार्यकर्ता ग्राम मनकी पहुंचे। उन्होंने इस घटना का कड़ा विरोध किया और आरोप लगाया कि पास्टर ग्रामीणों की शांति भंग कर रहा है। ग्रामीणों ने भी कोटवार और उनके परिवार के साथ-साथ पास्टर राकेश पर गांव की शांति व्यवस्था को बिगाडऩे का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव कोरबा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल...नगर पंचायत में मंगल भवन का करेंगे लोकार्पण 

 

 

अर्जुंदा थाना प्रभारी मनीष शेन्द्रे ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पास्टर राकेश निर्मलकर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसे शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment