रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा, यूक्रेन 30 दिवसीय युद्ध विराम के लिए तैयार

कीव

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने के आसार हैं। यूक्रेन और उसके सहयोगी 30 दिवसीय पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यह युद्ध विराम सोमवार से शुरू होगा।

यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिनों के लिए रूस के साथ पूर्ण, बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हैं।

शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता यूक्रेन पहुंचे थे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  #UnionBudget2023 पर मिल रही प्रतिक्रिया, GS मिश्रा ने कहा-'ये बजट विकास की प्रतिज्ञा को संकल्प देने वाला..' अरुण बोले-'गांव, गरीब, किसान, युवा, आम जनता का खास बजट'

जेलेंस्की से मुलाकात से पहले नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पंचतत्वों विकास, विश्वास, सुरक्षा, न्याय और सेवा पर कर रही काम: टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में हेल्थ कैंप आयोजित, स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंची हिड़मा और देवा की माँ

नेताओं ने कहा था कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पेस में फंसी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को घर लाने के लिए एलन मस्क से मदद मांगी

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल, सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार शर्तों पर जोर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment