सिसक गया सलोनी गाँव, जब तेज रफ़्तार हाईवा ने दो छात्रों को कुचल डाला, CM ने घटना का लिया तत्काल संज्ञान, लिखा ये..

न्यूज़ डेस्क, रायपुर

आज केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलोनी में रेत से भरी हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को कुचल दिया। दोनों छात्रों की मौत हो गई। ड्राइवर हाईवा छोड़कर फरार हो गया। केरेगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेंद्र यादव 12 वर्ष पिता चोवा राम यादव और नीरज ध्रुव 12 वर्ष पिता आस कुमार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। तभी रेत से भरी हाईवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। योगेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। नीरज ध्रुव की अस्पताल ले जाते समय रास्ते पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्का जाम कर दिया। इधर जानकारी मिलते ही केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।लोगों का कहना है कि रेत से भरी हाईवा का कहर लगातार बना हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पर निकलते हैं।  बारिश खत्म होने के बाद अब हाईवा और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें :  मंत्री जायसवाल ने कृषि विश्वविद्यालय तथा नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की

उत्खनन करते वाहनों का लगा अंबार
सलोनी सरपंच नरेश दीवान ने बताया कि दोनर क्षेत्र के खदान से रेत निकल रही है और बेलगाम हाईवा इधर से गुजरती है।रविवार सुबह एक हाईवा से दो बच्चों की मौत हो गई। जिस चक्काजाम का समर्थन करने आसपास के बहुत से गाँवों के ग्रामीण भी शामिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की माँग है कि उस रोड में तत्काल हाईवा परिवहन बंद हो और दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को तत्काल 50-50 लाख की मुआवज़ा राशि दी जाए।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : CM हाउस में आज CM विष्णुदेव साय लेंगे कैबिनेट बैठक..निकाय चुनाव के नियमों में बदलाव पर होगी चर्चा.. इन विषयों पर होगी मंत्रणा

 

मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त की संवेदना, दी सहायता

इस घटना से आहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल में लिखा है-

*धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।*

*इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।*

*मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।*

*ॐ शांति!*

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment