Sarangarh News : पानी की तलाश में गांव पहुंची नीलगाय, लोगों ने जमकर ली सेल्फी, फिर हुआ ऐसा कि चली गई नीलगाय की जान

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, सारंगगढ़, 06 अप्रैल, 2023

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थित गोमर्डा अभ्यारण्य है। यहां पर बहुत से पठारी क्षेत्र है और यह अभ्यारण्य 275 वर्ग किलोमीटर में फैला बहुत ही आकर्षक स्थल है। गोमर्डा अभ्यारण्य में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते है जिनमें विभिन्न प्रकार के हिरण एवं जंगली भैंसा विशेष है। इसके आलावा भी अन्य जंगली जानवर जैसे निलगिरी, सांबर, गौर, जंगली कुत्ता एवं सियार, भालू व तेंदुआ भी पाए जाते है।

ये भी पढ़ें :  PM Svanidhi Scheme 2025: डिजिटल पेमेंट पर 1600 रुपये कैशबैक, योजना 2030 तक बढ़ी

गोमर्डा अभ्यारण्य में पानी की कमी होने के कारण जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए अभ्यारण्य से लगे गांवों की ओर रूख करते हैं। और गांव के आवारा कुत्तों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कल सामने आया। जब जिले के सरसीवा उप तहसील से लगे हुए ग्राम हरदी में नीलगाय अपनी प्यास बुझाने के लिए बस्ती पहुंच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय को गांव से लगे एक सूखी डबरीनुमा तालाब के पास देखा गया। जैसे ही नीलगाय आने की खबर गांव में पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों द्वारा अपने मोबाईल से नीलगाय के पास खड़ा होकर सेल्फी और फोटो ली। इस बीच नीलगाय के आने की खबर वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। वन विभाग के अधिकारी द्वारा हरदी पहुंच कर नीलगाय की जानकारी लेते हुए और स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पशु चिकित्सा सरसीवां को बुलवाया गया। जहां पशु चिकित्सक और उनके टीम के पहुंचने से पहले ही एक नीलगाय की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश अंधेरे में डूब सकता है, अडानी ग्रुप ने जारी की चेतावनी, फंसी है बड़ी रकम

वन अमले ने किया अंतिम संस्कार

घटना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर समीप ही जंगल में पोस्टमार्टम के बाद वन्य प्राणी नीलगाय का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से भटक कर नीलगाय गांव पहुंची थी। जहां पर कुत्तों द्वारा नीलगाय को दौड़ा रहे थे। ज्यादा दौडऩे की वजह से नीलगाय थक चुकी थी। इससे उसकी मौत हो गई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment