सर्व आदिवासी समाज ने अंबिकापुर और दिल्ली तक चलने वाली रेल का नाम गोंडवाना एक्सप्रेस रखने के लिए रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अक्टूबर, 2023

 

सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक भैयाथान के द्वारा बालक स्कूल ग्राउंड भैयाथान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर के रैली के माध्यम अनुविभागीय अधिकारी भैयाथान को मुख्यमंत्री महोदय छ.ग शासन रायपुर, केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, जिला कलेक्टर सुरजपुर के नाम 17 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ये हैं प्रमुख मांगें -:

1. पण्डो जाती सेंटलमेंट भुईयार दर्ज हों गया है इसके स्थान मे सुधार कर के पण्डो लिखा जाय जिससे जाति प्रमाण बनने में हो रही दिक्कत न हो और आसनी से बन जाए।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में हुए राष्ट्रीय ताईक्वाण्डों स्पर्धा में अबुझमाड़ क्षेत्र से 22 खिलाड़ियों ने जीता कास्य पदक

2. बिहार सरकार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी जातिगत जनगणना किया जाय और उसके जनसंख्या के आधार प्रतिनिधित्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

3. फौती नामांतरण, पक्की सड़क, सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा गौठान बनाया जाए।

4. थर्मल पॉवर प्लांट के द्वारा जो विस्फोट किया जाता है जिसकी ध्वनि क्षमता ज्यादा है। जबकि खुलने से पहले कम ध्वनि वाले विस्फोट करने की बात विधिवत किया गया था। तेज होने के कारण घर के छप्पर नीचे गिर जाते है और आने जानें वालों को परेशानी होती।

ये भी पढ़ें :  आतंकियों व आतंक पोषक काँग्रेस की हर चुनौती का जवाब देगा बजरंग दल : सुरेंद्र जैन

5. ओडगी और भैयाथान तहसील के फसलों का गिरदावरी हल्का पटवारी को गांव में भेजकर वास्तविक गिरदावरी करवाया जाए।

6. अंबिकापुर से दिल्ली तक चलने वाली हजरत निजामुद्दीन सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस ट्रैन का नाम गोंडवाना सुपरफ़ास्ट एक्स्प्रेस रखा जाय।

7. पण्डो विकास विकाश प्राधिकरण मे जिनते भी पद है, पण्डो जनजाति के लोगों को ही भर्ती किया जाए।

8. अनुसूचित जनजाति आयोग मे जितने भी पद है। उसमें सिर्फ आदिवासी की भर्ती किया जाए। आवारा बैल घूम रहे हैं। उसे गौठान मे रखा जाए।

ये भी पढ़ें :  कांवड़ यात्रा को लेकर जन–जन है उत्साहित, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 28 जुलाई को हजारों की संख्या में टोलाघाट पहुंचेंगे कांवड़िया

9. 1 लांजित,तहसील-ओडगी शिवा सरूता/बच्चू सरुता की मृत्यु वेनिक हाइड्रो पॉवर हाउस चिकनी डेम का गेट बिना सुचना दिए खोल दिया गया जिसके चलते पानी में बह कर मृत्यु हो गया है। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाय। एवं अन्य मांगे भी इसमें शामिल था। जिसमें प्रमुख रुप से आदिवासी नेता अशोक पैकरा, के नेतृत्व में भारी संख्या में आदिवासियों हजारों की संख्याएवं में अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment