अलग ख़बर : तो क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगी केंद्रीय मंत्री?…सोशल मीडिया में चर्चा, भरतपुर-सोनहत विधानसभा से केंद्रीय मंत्री का लड़ना लगभग तय!

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 अगस्त, 2023

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है वहीं दूसरी ओर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया में जब से कहा जा रहा है केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का लगभग भरतपुर-सोनहत विधानसभा से लड़ना तय हो चुका है।

इस चर्चा के बाद कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता में काफी खुशी की लहर है, लोग कह रहे हैं कि अपने क्षेत्र से केंद्रीय राज्य मंत्री का चुनाव लड़ना निश्चित तौर पर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर IPL मैच में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया कांदा भाजी और तीखुर शरबत का मजा

 

गौरतलब है कि कांग्रेस ने एक ओर पिछले चुनाव में टी.एस. सिंहदेव को मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रोजेक्ट करके चुनाव तो लड़ा, लेकिन सरगुजा क्षेत्र की जनता का सपना मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग से हो वह सपना-सपना ही रह गया।

 

सूत्र बताते हैं कि सोशल मीडिया में जब से इस बात की चर्चा शुरू हुई कि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी, तब से सभी क्षेत्रवासियों में विशेषकर आदिवासी समाज में एवं महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

ये भी पढ़ें :  हिजबुल्लाह को दोबारा अपने ठिकानों पर कब्जा नहीं करने देंगे: इजरायल

लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का नाम घोषणा होना केवल औपचारिकता है, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मान चुकी हैं कि इस बार प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ही होंगी।

 

उनके समर्थक बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री भरतपुर-सोनहत विधानसभा से चुनाव लड़ती हैं, तो निश्चित तौर पर ही यह सीट सरगुजा संभाग की सबसे हाई प्रोफाइल सीट हो जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment