शहनाज़ गिल ने भाई शहबाज़ को बताया असली विनर, इमोशनल पोस्ट कर कहा— वेलकम बैक

मुंबई

एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अगले हफ्ते फाइनल होने वाला है. इससे पहले अशनूर कौर  और शहबाज बदेशा का डबल एविक्शन हुआ है. शो से बाहर आने के बाद अब शहबाज की बहन और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने भाई के लिए पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने शहबाज को अपना विनर बताया है.

शहनाज ने भाई के लिए किया पोस्ट
बता दें कि शहबाज बदेशा के शो से बाहर होने के बाद भाई का उत्साहवर्धन करने के लिए एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. सामने आए फोटो में शहबाज और शहनाज के साथ जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘बहुत बढ़िया खेला शहबाज. मेरे लिए तुम विजेता हो. वेलकम बैक.’ साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है.

ये भी पढ़ें :  अजय देवगन ने युग को बताया अपना सबसे मजबूत आलोचक, बेटे के बर्थडे पर किया भावुक पोस्ट

कम वोट के चलते बाहर हुए शहबाज
बिग बॉस 19 से शहबाज बदेशा कम वोट मिलने के कारण घर से बाहर हो गए हैं. उनके एविक्शन की घोषणा होते ही घर वाले भावुक हो गए थे. शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे रितेश देशमुख ने बाकी कंटेस्टेंट से यह अनुमान लगाने को कहा कि आज कौन बाहर हो सकता है। इस पर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज की ओर इशारा किया, जबकि गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने मालती चाहर की ओर इशारा किया था. लेकिन शहबाज बदेशा  शो से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें :  फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह पीवीसी की कहानी दिखाई जायेगी

शो के पहले वाइल्डकार्ट कंटेस्टेंट थे शहबाज
बता दें कि शहबाज बदेशा ने शो बिग बॉस 19 में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लिया था. शहबाज के बाहर होने के बाद सलमान ने कहा कि अब वो सिर्फ बिग बॉस 13 की प्रतियोगी व एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई के रूप में नहीं, बल्कि अपने आप में शहबाज के रूप में भी पहचाने जाएंगे.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment