Simone Biles बनीं Laureus World Sports Awards की एंबेसडर, खेल जगत में नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली
सात बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरियस का एंबेसडर नियुक्त किया है। इस तरह से वह लॉरियस का एंबेसडर बनने वाले कई स्टार खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गई हैं। इन खिलाड़ियों में भारतीय भाला फेंक के दिग्गज नीरज चोपड़ा और विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत 2030 युवा ओलंपिक के लिए दावेदारी पेश करेगा: खेल मंत्री मांडविया

बाइल्स के नाम पर जिम्नास्टिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चार बार लॉरियस की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया है।

बाइल्स ने मिलान की यात्रा के दौरान अपनी नई भूमिका की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लॉरियस ने कई वर्षों से उनके खेल के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें :  बुमराह टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर, जायसवाल-कोहली ने भी लगाई छलांग

बाइल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘लॉरियस का समर्थन करने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं लॉरियस के इस विचार का समर्थन करती हूं कि खेल में दुनिया को बदलने की शक्ति है।’’

 

Share

Leave a Comment