10.69 लाख कीमत, मसाज सीट्स के साथ लॉन्च हुई Skoda Kushaq Facelift

मुंबई 

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने कुशाक फेसलिफ्ट (Skoda Kushaq Facelift) को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. कार पांच वेरिएंट्स- क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में आती है. इसमें 1 लीटर का टीएसआई और 1.5 लीटर का टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। 

अपडेटेड कुशाक में पूरे लाइनअप में वैल्यू को बेहतर किया गया है. कुशाक फेसलिफ्ट में कंपनी ने ज्यादा फीचर्स जोड़े हैं,  बेहतर सेफ्टी इक्विपमेंट्स को इस्तेमाल किया है और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर काम किया है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें। 

कितनी है कीमत? 
नई कुशाक 10.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसमें आपको 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. वहीं 1 लीटर वाले इंजन का टॉप मॉडल 16.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में आता है. कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 12.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो जाती है। 

ये भी पढ़ें :  गौतम अदाणी की दौड़ जारी: सिर्फ 2 दिन में संपत्ति में 13 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़ोतरी!

ऐसे कंज्यूमर्स जो ज्यादा वैल्यू चाहते हैं, उनके लिए कार का 1.5 लीटर टीएसआई डीएसजी वेरिएंट है. इसकी कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू होती है. स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का टॉप वेरिएंट 18.99 लाख रुपये का है। 

इंजन और पावर 
कुशाक फेसलिफ्ट में पुराने ही इंजन ऑप्शन मिलते हैं. 1 लीटर वाले टीएसआई इंजन में 114 बीएचपी और 178 एनएम का टॉर्क मिलता है. ये वेरिएंट 6-स्पीड मैन्युअल या 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं 1.5 लीटर वाला इंजन 150 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है. इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है. बेहतर एफिशिएंसी के लिए एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है। 

एक्सीरियर में क्या है नया 
कार में आपको स्कोडा की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज नजर आएगी. कुशाक फेसलिफ्ट का फ्रंट फेस कंपनी की मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इसमें स्लिम एलईडी हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो आईब्रो जैसे डीआरएलएस के साथ आते हैं. कार में एल-शेप्ड लाइट्स मिलती हैं। 

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Election 2023 : AAP ने जारी किया गारंटी कार्ड, केजरीवाल ने कहा- मर जायेंगे, कट जाएंगे लेकिन गारंटी पूरा करेंगे

बंपर को रिडिजाइन किया गया है. इसमें स्लिवर स्किड प्लेट दी गई है. मोंटे कार्लो ट्रिम में क्रोम को ग्लॉसी ब्लैक से रिप्लेस किया गया है. साथ ही दो रेड ग्रील स्ट्रिप जोड़ी गई हैं और यूनिक बैजिंग मिलती है. साइड से कार में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. इसमें 16-इंच और 17-इंच के एलॉय का विकल्प मिलता है. रियर में एलईडी लाइट बार दिया गया है, जिसमें SKODA लिखा हुआ है। 

इंटीरियर और फीचर्स 
कार का इंटीरियर ब्लैक औ
र बेज कलर थीम में है. मोंटे कार्लो एडिशन में थीम थोड़ी अलग मिलेगी. कार में अब 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है. इसमें डुअल कलर एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरोमिक सनरूफ मिलता है। 

ये भी पढ़ें :  बीएआई ने फेक न्यूज के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, तत्काल सुनवाई तय

कार में 491 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. रियर में मजास सीट्स का फीचर दिया गया है, जो 6-वे वेंटिलेटेड पावर फ्रंट सीट के साथ आती है. इसके अलावा फ्रंट पार्किंग सेंसर, लेदर अपहोल्स्ट्री, आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 6 स्पीकर ऑडियो सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग पैड के साथ आता है। 

सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रिक डिफरेंशियल लॉक, हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. बता दें कि कार के पिछले वेरिएटं को ग्लोबल एनकैप में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी. ये वेरिएंट भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सकता है। 

Share

Leave a Comment