सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर चलाई गोली

रायपुर

रायपुर के करीब मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी कैंप में सोमवार को बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को करीब 18 राउंड गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सरोज को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जांच कर रही पुलिस की ओर से अभी तक अधिकृत तौर पर झगड़े का कारण नहीं बताया गया है।

ये भी पढ़ें :  प्रयास विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची जारी, 15 से 18 जुलाई तक रायपुर में होगी काउंसलिंग

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। आशंका है कि सिपाही और एएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्साए सिपाही सरोज कामर ने सर्विस रिवाल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाए गए एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment