राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 : मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का हुआ शुंभारभ

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 जनवरी, 2023

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आज से शुभारंभ हो गया। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दीप प्रज्वलित कर उद्धाटन किया। उद्धाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने किया। वहीं कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा उपस्थित है। छत्तीसगढ़ राजगीत अरपा पैरी के धार गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

ये भी पढ़ें :  कमला हैरिस का समर्थकों को दिया संदेश- अपनी शक्ति किसी को न छीनने दें


बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकें लेकिन मुख्यमंत्री के शुभ संदेश के साथ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य सम्मेलन 2023 को शुरू किया गया।

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव की शुरूआत आज से राजधानी के साइंस कालेज खेल मैदान पर हो रही है। तीन दिवसीय इस महोत्सव के 38 विधाओं में तीन हजार से ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस युवा उत्सव में सुवा, पंथी, करमा, सरहुल, बस्तरिया, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा और गेड़ी दौड़ प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगा। तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार प्रतिभागी 38 विविध विधाओं में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, कबड्डी एवं खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक गीत और लोक नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फेस्टिवल का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  गर्लफ्रेंड से की बदसलूकी तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment