शेयर बाजार धड़ाम, 1200 अंक टूटा सेंसेक्‍स, बिखर गए ये स्‍टॉक्‍स , ये है गिरावट की बड़ी वजह

मुंबई 

13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,264 अंकों की गिरावट के साथ 80,427 पर खुला, जबकि निफ्टी 415 अंकों की गिरावट के साथ 24,473 के स्तर पर पहुंच गया. प्री-ओपनिंग सेशन में ही भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है. 

शुरुआती कारोबार में 9:16 बजे सेंसेक्स 1,136.88 अंक (1.55%) टूटकर 80,555.09 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 332.95 अंक (1.67%) गिरकर 24,555.25 पर ट्रेड करता दिखा.यह गिरावट इजराइल-ईरान हमले के चलते ग्लोबल मार्केट में बने दबाव का असर है.
शेयर बाजार में गिरावट की वजह 

ये भी पढ़ें :  गौ-सेवा जीवन में सर्वोच्च स्थान दिला सकती है: पशुपालन मंत्री श्री पटेल

इजराइल की ओर से ईरान पर एयरस्ट्राइक किए जाने की खबर के बाद ग्लोबल मार्केट में तनाव बढ़ गया, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा. मार्केट पर ग्लोबल जियोपॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर साफ नजर आ रहा है.

सभी सेक्टोरल इंडक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिनमें मेटल, ऑयल एवं गैस, फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक, आईटी 1-1.5 प्रतिशत लुढ़के हैं.
इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 5% टूटे

इस बीच, एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) का असर एविएशन सेक्टर की कंपनियों पर भी दिखा. इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट दोनों के शेयरों में शुरुआती कारोबार में लगभग 5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को हुए इस हादसे में 242 में से करीब सभी लोगों की मौत हो गई, जो पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा विमान हादसा बताया जा रहा है. इससे फ्लाइट सेफ्टी को लेकर चिंता और बढ़ गई है.
टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

ये भी पढ़ें :  'जिस अस्पताल से नवजात चोरी हों, तुरंत लाइसेंस रद्द होने चाहिए...', सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

एयर इंडिया के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे का असर 9Ahmedabad plane crash impact) टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला. चूंकि एयर इंडिया अब टाटा ग्रुप का हिस्सा है, इसलिए बाजार में हादसे के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई. इसके चलते शुक्रवार, 13 जून को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस (TCS), टाइटन, टाटा पावर, इंडियन होटल्स, टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा कम्युनिकेशंस और टाटा एलेक्सी जैसी बड़ी टाटा ग्रुप कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई. एयर इंडिया विमान हादसे ने ना सिर्फ एविएशन सेक्टर बल्कि टाटा ग्रुप के ब्रांड इमेज और निवेशक सेंटिमेंट पर भी असर डाला है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment