नकली बीज और नरवाई जलाने पर हो सख्त कार्रवाई : कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि नकली बीज विक्रय और किसानों द्वारा गेहूं एवं चने की फसल की नरवाई खेतों में जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाये। मंत्री कंषाना ने अधिकारियों को यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

ये भी पढ़ें :  एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुई भोपाल की अलंकृता जोसफ

कृषि मंत्री कंषाना में कहा कि खरीफ 2025-26 के लिए सोयाबीन, कपास और मक्का के बीज की कार्य योजना तैयार कर ली जाए। केंद्रीय योजनाओं के प्रदान किए गए लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में गेहूं के लिए स्थापित किए गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों की बैठने एवं पानी की उचित व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें :  नवरात्रि पर मोदी सरकार का तोहफा: 25 लाख लोगों को मुफ्त LPG कनेक्शन और उपकरण

मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का बेहतर संचालन किया जाए और किसानों के खेतों की मिट्टी का अधिकाधिक परीक्षण सुनिश्चित करें। फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक भी किया जाए। बैठक में इंदौर संभाग के संयुक्त संचालक कृषि और जिलों के उप संचालक कृषि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने दी मंजूरी, 300 करोड़ की लागत से बना बीआरटीएस अब हटेगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment