Sukma News : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, दो नक्सली ढेर, मुठभेड़ पश्चात गोलापल्ली एलओएस कमांडर सहित 02 माओवादी का शव बरामद

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, सुकमा/रायपुर, 08 मई, 2023

सुकमा के गोल्लापल्ली इलाके के दंतेशपुरम के जंगलों में सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लांच किया गया। इस ऑपरेशन में सुकमा की DRG टीमें, Cobra 202, CRPF 219 बटालियन व अन्य सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग इलाकों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थी। सर्चिंग ऑपरेशन के पश्चात वापसी के दौरान सुबह लगभग 05:30 नक्सलियों द्वारा सुकमा पुलिस DRG पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया जिसपर DRG बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें :  सीएम बघेल ने गांवों में 6 से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील, मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह

घटनास्थल से 02 नक्सल मृत शव प्राप्त हुए हैं, जिसकी पहचान कार्यवाही की जा रही है। प्राथमिक पहचान में मड़कम एर्रा, एलओएस कमांडर व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे (महिला) के रूप में किया गया है।

साथ ही घटनास्थल से हथियार, भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन एवम नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके में गहन सर्चिंग जारी है। सर्चिंग के बाद सुरक्षा बलों की वापसी के विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment