सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण अपहरणकर्ता लवीपाल को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

बिजनौर

कॉमेडियन सुनील पाल और अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण केस में मुख्य आरोपी लवी पाल को बिजनौर पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। लवी पाल पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने घायल रवि पाल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें :  यूपी-यामानाशीः आध्यात्मिक निकटता के साथ बढ़ते आर्थिक अवसर

बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी लवी पाल मुख्य आरोपी है। आरोपी के पास से पुलिस ने 35 हजार की नगदी व 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बिजनौर थाना कोतवाली शहर के मंडावर रोड स्थित जैन फार्म के रास्ते पर हुई मुठभेड़ में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

ये भी पढ़ें :  पद्मश्री प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय बने एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा बल

बता दे की कॉमेडियन सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण का खुलासा होने के बाद से ही लवी पाल फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

उसकी लोकेशन कभी दिल्ली, बुलंदशहर तो कभी उत्तराखंड में मिल रही थी। हालांकि अब उसके बिजनौर में सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली थी।  पुलिस ने आज मुठभेड़ में उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें :  फ्लिपकार्ट हब में ₹2.89 लाख की हेराफेरी का खुलासा, असली सामान निकालकर नकली रखने का खेल, 3 कर्मचारियों पर केस

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment