मरीमाता – बड़ा गणपति चौराहे के फ्लाईओवर के सर्वे काम पूरा, बारिश के बाद शुरू होगा निर्माण

इंदौर
 इंदौर शहर में सर्वाधिक व्यस्ततम चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। शहर में वर्तमान में 13 फ्लाईओवर और एक रेलवे आरओबी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मरीमाता और बड़ा गणपति चौराहा पर भी फ्लाईओवर बनाने की कार्ययोजना करीब सात माह पहले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा तैयार की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें :  एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, आखिरी राउंड रॉबिन मैच में 2-1 से हारा

विधानसभा क्षेत्र इंदौर एक में पहली बार दो चौराहों बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहा पर एक साथ फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई थी। आईडीए ने सर्वे पूरा कर लिया गया था। दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 72 करोड़ के करीब आंकी गई थी।

इसमें मरीमाता चौराहे पर किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक 592 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत 39.88 करोड़ के करीब तय की गई है। इसके नीचे पिलर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर हाईकोर्ट ने दी EWS उम्मीदवारों को बड़ी राहत, आयु सीमा में मिलेगी 5 साल की छूट

मरीमाता फ्लाईओवर

    592 मीटर लंबा फ्लाईओवर मरीमाता पर बनेगा।
    किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक बनेगा।
    39.88 करोड़ रुपये तय की गई है इसकी लागत।
    45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान इसमें लगेंगे।

बड़ा गणपति फ्लाईओवर

    543 मीटर लंबा फ्लाईओवर बड़ा गणपति पर बनेगा।
    अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ उतरेगा।
    33.1 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की गई है तय।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की लागत वाली आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अंतिम चौराहे से जिंसी की तरफ उतरेगा फ्लाईओवर

45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान लगाए जाएंगे, जबकि बड़ा गणपति पर अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ फ्लाईओवर उतरेगा। इसकी लंबाई 543 मीटर रहेगी और इसकी अनुमानित लागत 33.1 करोड़ तय की गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment