स्वास्तिक चिकारा का तूफान: 21 छक्कों के साथ ठोके 195 रन, टीम ने बनाया 300+ स्कोर

नई दिल्ली  
आईपीएल 2026 क आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर इस रंगारंग लीग के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी स्वास्तिक चिकारा ने धमाल मचा दिया है। स्वास्तिक चिकारा ने अयोध्या T20 प्रीमियर लीग में मात्र 69 गेंदों पर 11 चौकों और 21 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 195 रनों की नाबाद पारी खेली। वह अपने दोहरे शतक से मात्र 5 रनों से चूक गए। उनके इस धाकड़ परफॉर्मेंस के दम पर उनकी टीम गोमती थंडर 300 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। स्वास्तिक चिकारा के अलावा प्रियांशु पांडे ने भी शतक जड़ा।

ये भी पढ़ें :  IPL से विदाई की तैयारी! धोनी सहित 5 दिग्गजों का 2026 हो सकता है आखिरी सीजन

अब हम स्वास्तिक चिकारा को आरसीबी का पूर्व खिलाड़ी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2025 में आरसीबी की टीम में शामिल हुए इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। इस साल नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। अब आरसीबी उनका यह धाकड़ परफॉर्मेंस देखकर पछता रही होगी। बात मैच की करें तो, गोमती थंडर ने हिंडोन टाइटंस के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिना विकेट खोए 307 रन बोर्ड पर लगाए।

ये भी पढ़ें :  बुमराह-जहीर की याद दिलाते हैं अंशुल कंबोज: अश्विन ने की जमकर तारीफ

चिकारा और प्रियांशु ने पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने अपना विकेट नहीं गिरने दिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी हो सकती है। प्रियांशु ने 54 गेंदों पर 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, वहीं चिकारा ने 11 चौकों और 21 छक्कों की मदद से 195 रनों की पारी खेली। गौर करने वाली बात यह है कि हिंडोन टाइटंस के सभी 5 गेंदबाजों ने अपने 4 ओवर के कोटे में 50 से अधिक रन खर्च किए।

ये भी पढ़ें :  आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25: लीग चरण का संक्षिप्त विवरण, फाइनल तक का सफर

308 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए हिंडोन टाइटंस ने अच्छी लड़ाई लड़ी, मगर इस पहाड़ जैसे स्कोर के सामने पूरी टीम 19.3 ओवर में 218 के स्कोर पर सिमट गई। शेखर सिरोही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 50 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली।

Share

Leave a Comment