Chhattisgarh : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, भिलाई में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में महिला वोटर्स को करेंगी आकर्षित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 20 सितंबर, 2023 रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार यानी कल छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में विराट “महिला समृद्धि सम्मेलन” को संबोधित करेंगी। यहां लाखों महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कांग्रेस के सीनियर और जूनियर नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखकर भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन कराया जा रहा है। प्रियंका गांधी भिलाई में…

Read More

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 : कांग्रेस ने छ्त्तीसगढ़ में लोकसभावार ऑब्जर्वर किया नियुक्त, KC वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 01 अगस्त, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों में भी ऑब्जर्वर नियुक्त किये गए हैं। ये सभी ऑब्जर्वर अपने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा सीटों में चुनाव की तैयारियों, चुनाव प्रचार, विस सीट पर पार्टी की स्थिति पर नजर रखेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल द्वारा इसके आदेश जारी किये गये हैं।…

Read More

Modi Sarname Case : मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा रहेगी बरकरार, गुजरात HC का फैसला

  देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, गुजरात, 07 जुलाई, 2023 कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने राहुल गांधी की 2 साल की सजा के खिलाफ दाखिल की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। यानी कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता बहाल नहीं होगी और यह सजा बरकरार रहेगी। आज गुजरात हाई कोर्ट की जस्टिस हेमंत पृच्छक की बेंच ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। साल 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

नए संसद भवन पर घटिया राजनीति कर रही कांग्रेस, उसे देश की उपलब्धियों को नीचा दिखाने की आदत पड़ गई है : भारतीय जनता पार्टी

  देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 23 मई, 2023 नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि कांग्रेस को अपने स्वार्थ के लिए देश की उपलब्धियों को नीचा दिखाने की सस्ती और घटिया राजनीति करने की आदत है। सस्ती राजनीति का सहारा ले रहे हैं कांग्रेसी नेता : अनिल बलूनी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि जब भी कोई अच्छी बात होती है तो कांग्रेस नेता…

Read More

सीएम भूपेश का पीएम मोदी और शाह पर निशाना, कहा- गुजरात में चार महापुरुष हैं, दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 मई, 2023 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुजरात ने अनेक विभूतियों को जन्म दिया है। जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर प्रसिद्ध हुए। दो महापुरुष को सब जानते हैं। एक महात्मा गांधी और दूसरा सरदार वल्लभ भाई पटेल। भक्ति आंदोलन में बड़े-बड़े संत और समाज सुधारक हुए, लेकिन अभी वर्तमान समय में गुजरात में चार महापुरुष हैं, दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के…

Read More

VHP ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा कानूनी नोटिस, बजरंग दल को बदनाम करने का लगाया आरोप, मांगा 100 करोड़ का हर्जाना

  राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 07 मई, 2023 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर अपनी पार्टी के कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया है। साथ ही 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। विहिप की चंडीगढ़ इकाई और उसकी युवा शाखा बजरंग दल ने चार मई को नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर हर्जाने की मांग की है। इस संबंध में भेजे गए प्रश्नों पर कांग्रेस की ओर से…

Read More

मानहानि केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्जी खारिज… सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 20 अप्रैल, 2023 मोदी सरनेम की टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा पर रोक के लिए दायर हुई याचिका पर गुजरात की सूरत कोर्ट का फैसला आ गया है, इस दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को कोई राहत न देते हुए बड़ा झटका दिया है और राहुल गांधी की इस या‍चिका को खारिज कर दिया है। राहुल गांधी की सजा में कोई बदलाव नहीं मोदी सरनेम’ पर मानहानि मामले में मिली सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

Read More

ED छापों को कांग्रेस ने बताया ऑपरेशन कमल, कांग्रेस नेताओं का आरोप– जान-बूझकर टार्गेट किया जा रहा

  नेहा शर्मा, रायपुर, न्यूज राइटर, 03 अप्रैल, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों को कांग्रेस ने ऑपरेशन कमल बताया है। राजीव भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें जान-बूझकर टार्गेट किया जा रहा है। ईडी को यह खुलासा करना चाहिए कि अब तक के छापों में क्या मिला? किस नेता के यहां कितनी संपत्ति का खुलासा हुआ और कितना कैश बरामद हुआ? राजीव भवन में खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि वे पारिवारिक रूप से राजनीति से…

Read More

बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्टी की मशाल रैली के दौरान राहुल गांधी के जिंदाबाद के लगे नारे और मंच टूटा, बाल-बाल बचे पीसीसी अध्यक्ष 

उपेंद्र त्रिपाठी, न्यूज़ राइटर, बिलासपुर 2 अप्रैल 2023।   राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने और बंगला खाली करने के बाद उबली देश की राजनीति में कांग्रेस इसका जमकर विरोध कर रही है। इस विरोध की रणनीति के तहत मशाल रैली और जनसत्याग्रह किया जा रहा है। इसी विरोध के तहत बिलासपुर में रविवार को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च किया।   इसी कड़ी में गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी और देवकीनंदन चौक पहुंची। कांग्रेस की मशाल रैली समापन…

Read More

Rahul Gandhi Live : रायपुर में सभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी…भारत जोड़ो यात्रा समेत अनेक मुद्दों पर राहुल का अनुभव देखें LIVE

उर्वशी मिश्रा, न्यूज डेस्क, रायपुर, न्यूज़ राइटर, 26 फरवरी, 2023   छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 फरवरी से जारी है। आज महाअधिवेशन का समापन होना है। इस अवसर पर रायपुर के स्वर्गीय मोतीलाल वोरा सभा स्थल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आएंगे।     इससे पहले कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव को लेकर के कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है। साथ ही कांग्रेस का यह राष्ट्रीय महाधिवेशन गेमचेंजर…

Read More