नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 27 अप्रैल, 2023 रामानुजगंज। ग्राम पंचायत कृष्णानगर में आज भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। आज हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष बंग समाज के द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। कृष्णानगर (केवड़ाशिला) समस्त ग्रामवासी एवं इष्टप्राण समिति के पदाधिकारियों को विशाल भव्य धार्मिक आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई ज्ञापित किया।
Read MoreTag: बलरामपुर
Ramanujganj : जेल समीक्षा दिवस पर जेल में कैदियों की सुनी गई समस्याएं, जेल प्रशासन को दिए गए अनेक निर्देश
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 26 अप्रैल, 2023 आज बुधवार को बलरामपुर जिले के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेशमा बैरागी ने जिला जेल रामानुजगंज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए जेल में मिलने वाले भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गर्मी में बंदियों के लिए ठंडा पानी और मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रबंध करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिया। बैरक में भ्रमण कर बंदियों की समस्याएं भी सुनी गई और समाधान भी किया…
Read MoreBalrampur : खाना पकाते वक्त घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, मकान क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग महिला..
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 20 अप्रैल, 2023 बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत शुर्रा के जवाहर नगर गांव में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक भीषण हादसा हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन गैस सिलेंडर के धमाके इतने भीषण थे की घर में रखे सामान तहस नहस हो गया। घर के दीवार सहित खिड़की दरवाजे एवं छप्पर के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। दरअसल घटना उस वक्त की है जब घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला सुबह करीबन…
Read MoreBalrampur : बलरामपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, बड़ी संख्या में शामिल हुए गांव के लोग..
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023 बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भितियाही में कल सरहुल पर्व बड़े ही उत्साह के साथ पारंपरिक तरीके से एवं धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि यह पर्व क्षेत्र के आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस पर्व को मनाने के लिए शामिल हुए। नये अनाज और आदिवासियों का प्रिय महुआ भी इसी मौसम में जमकर गिरता है आदिवासी इसे एकत्रित करके सुखाते हैं इसका उपयोग करते हैं। आपको बता…
Read MoreBalrampur News : जिला अस्पताल में शुरू हुई भारत मां की रसोई, समाज के सहयोग से मरीज के परिजनों को मिलेगा भोजन
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023 छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से समाज के सहयोग से 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में निःशुल्क भारत माँ की रसोई (भोजन सेवा) चलाई जाती है। इसी सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिला अस्पताल बलरामपुर में भी भोजन सेवा शुरू की गई है। संस्था के जिला प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया की भारत माँ की रसोई के माध्यम से दूर ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीज के साथ में एक परिजन को भोजन मिल जाता है पर जिस मरीज के…
Read MoreBalrampur : अंबिकापुर बरवाडीह रेलवे लाइन का अंतिम सर्वे जल्द होगा शुरू, आदेश जारी..
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, अंबिकापुर, 17 अप्रैल, 2023 अंबिकापुर बरवाडीह बहुप्रतीक्षित रेलवे लाइन दशकों से अधर में लटकी हुई है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के द्वारा सैकड़ों बार इसका मांग किया गया लेकिन अब जाकर अंतिम सर्वे कराने का आदेश जारी किया गया है। कुल 182 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने के लिए अंतिम सर्वे किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों की उम्मीद एक बार फिर जगी है। सर्वे के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। बलरामपुर जिले के राजपुर, डौरा कोचली और बलरामपुर तहसील क्षेत्र के…
Read More
