Balrampur : बलरामपुर जिले में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, बड़ी संख्या में शामिल हुए गांव के लोग..

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 18 अप्रैल, 2023

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भितियाही में कल सरहुल पर्व बड़े ही उत्साह के साथ पारंपरिक तरीके से एवं धूमधाम से मनाया गया।

आपको बता दें कि यह पर्व क्षेत्र के आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण इस पर्व को मनाने के लिए शामिल हुए।

ये भी पढ़ें :  Bijapur Naxal Attack : कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, नुक्कड़ सभा कर वापस लौटते वक्त हमला

नये अनाज और आदिवासियों का प्रिय महुआ भी इसी मौसम में जमकर गिरता है आदिवासी इसे एकत्रित करके सुखाते हैं इसका उपयोग करते हैं। आपको बता दें कि आदिवासी समाज में यह परंपरा पूर्वजों के जमाने से चली आ रही है। यह प्रकृति से जुड़ा हुआ पर्व है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment