MP News : भोपाल में आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा एलान

  उर्वशी मिश्रा,भोपाल, 11 दिसंबर, 2023 भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार यानी आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाजपा ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर…

Read More

MP Assembly Election : PM मोदी का MP दौरा आज, इन तीन जिलों में विशाल जनसभा को करेंगे

  उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 09 नवंबर, 2022 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य प्रदेशों के सीएम लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता का आशीर्वाद मांग कर रहे हैं। आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज बुंदेलखंड में महाराजा छत्रसाल की धरती छतरपुर में एक बड़ी जनसभा…

Read More

Ladli Behna Scheme : सवा करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, जबलपुर, 10 जून, 2023 जबलपुर। ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार 10 जून को यानी आज संस्कारधानी जबलपुर से सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। सीएम चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे। प्रदेश में उत्सवी माहौल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Read More

Nepal PM Ujjain Visit : पत्नी की सलामती के लिए महाकाल के दर पर PM प्रचंड, 100 रुद्राक्ष और 51 हजार किए दान

      उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 02 जून, 2023   नेपाल के पीएम प्रचंड महाकाल महालोक की सैर करने के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के लिए गर्भगृह में बाबा महाकाल की विशेष पूजा कराई है। उनके साथ उनकी बेटी गंगा दहल भी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद थीं। बाबा के पूजन के समय मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी पीएम प्रचंड के साथ दिखाई दिए।   शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने नेपाल के पीएम से पूजन करवाया। नेपाल…

Read More

Ujjain News : सप्ताह में एक दिन बिना शुल्क दिए भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे महाकाल भक्त, इस दिन से होगी शुरुआत

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 23 मई, 2023 उज्जैन शहर में पिछले काफी दिनों से महाकाल मंदिर में शुल्क दर्शन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जा रहा है। साधु संतों के साथ ही राजनेता हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि अब उज्जैनवासियों को सप्ताह में एक बार निशुल्क भस्म आरती के दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही सप्ताह का दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और दिनांक तय होने वाली है।…

Read More

Shiv Navratri: महाकालेश्वर में शिवनवरात्रि का उत्सव शुरू, भस्म रमाने वाले बाबा महाकाल को लगा चंदन का उबटन, पुजारी और भक्तों के उपवास प्रारंभ

    आध्यात्म डेस्क, न्यूज राइटर नेहा शर्मा, उज्जैन, 11 फरवरी, 2023 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिवनवरात्री की शुरुआत हो गई है। पुजारियों ने भगवान महाकाल को चंदन का उबटन लगाकर दूल्हा बनाया। नवीन वस्त्र धारण कराकर आरती की। इसके साथ ही अब नौ दिनों तक भगवान का विभिन्न रूपों में श्रृंगार किया जाएगा। 11 ब्राह्मण ने किया भगवान का अभिषेक शिवनवरात्र के पहले दिन नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन और कोटितीर्थ के समीप स्थित भगवान कोटेश्वर व रामेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया गया। इसके…

Read More

बेटियाँ बोझ नहीं, वरदान हैं- सीएम शिवराज सिंह चौहान

    उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 08 फ़रवरी, 2023 मध्य प्रदेश के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मेरा परिवार हैं। इनके सुख को ही मैंने अपना सुख माना है और इनके दुख को ही अपना दुख माना है। उन्होंने कहा कि अपनी लाडली भांजियों की जिंदगी बदलने के लिए साल 2007 में मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई और तय किया कि मध्य प्रदेश की धरती पर अब बेटियां लखपति ही पैदा होंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान…

Read More

Khelo India Youth Games : मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, विजेता खिलाड़ियों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

    उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 31 जनवरी, 2023 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो गया है। जोरदार आतिशबाजी और हर-हर शंभू भजन से आयोजन की शुरुआत हुई। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More