राजनीति में चित्र कभी-कभी वक्तव्यों से अधिक बोलते हैं। मंच, माइक, ज्ञापन, करारनामे, इनकी अपनी मर्यादा है। मगर एक सहज मुस्कान, एक विद्यार्थी की सेल्फी और मुख्यमंत्री के निकट खड़े होकर कैद किया गया एक क्षण, अलग ही संदेश दे जाता है। आज लखनऊ में ऐसा ही एक दृश्य दिखा। जापान के यामानाशी प्रांत से आए एक जापानी विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी ली। योगी भी मुस्कराए। न कोई औपचारिकता का बोझ, न सत्ता की दूरी का आभास। पीछे तिरंगा। दीवारों पर राष्ट्रनायकों के चित्र। बीच में…
Read More
