करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

दुर्गूकोंदल  करोड़ों रुपये की रायल्टी देने वाले ग्राम चाहचाड़ में आज भी स्कूली बच्चे जर्जर भवन और तिरपाल के सहारे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तालाबंदी एवं चक्काजाम की चेतावनी दिए जाने और मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। भानुप्रतापपुर एसडीएम जीडी वाहिले, तहसीलदार दुर्गूकोंदल सुरेंद्र उर्वशा एवं नायब तहसीलदार सुमीत देवांगन ग्राम चाहचाड़ पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में स्कूल भवन का निरीक्षण किया। बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित…

Read More