ग्रेटर नोएडा दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में रविवार शाम बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पानी के टैंकर की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल सवार गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के तीन छात्रों की मौत हो गई. खाना खाने निकले थे तीन दोस्त जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार शाम करीब पांच बजे हुआ जब बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्र सागर, कुश उपाध्याय और बरेली सेटेलाइट कॉलोनी के समर्थ पुंडीर बुलेट मोटरसाइकिल से जीबीयू से निंबस सोसाइटी खाना खाने के लिए जा रहे थे.…
Read MoreTag: accident
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल के बाहर हादसा, बोलेरो-ट्रक भिड़ंत में BJP नेत्री के परिवार के 3 सदस्यों की मौत; दौरा रद्द
सीधी सीधी। सीधी जिले के जेठूला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीएम डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम स्थल के नजदीक खड़े ट्रक में एक एसयूवी घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों बीजेपी नेता के परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनको इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक शुक्रवार के दिन बहरी में होने वाले सीएम के कार्यक्रम के लिए टेंट…
Read Moreइंदौर में बड़ा हादसा: MLA गोलू शुक्ला की बस ने रौंदी बाइक, पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत
इंदौर ट्रक हादसे का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पति-पत्नी और बच्चे की जान ले ली। चालक तीनों को रौंदने के बाद बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल एक मासूम की हालत गंभीर है। उसका अरबिंदो अस्पताल में उपचार चल रहा है। बाणगंगा टीआइ सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार देर रात धरमपुरी के समीप ग्राम रिंगनोदिया की है। टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की बस एमपी 09एफए 6390 ने बाइक एमपी 09वीएफ 3495 को टक्कर मार…
Read Moreसड़क सुरक्षा अलर्ट: मध्य प्रदेश सड़क हादसों में दूसरे, मौतों में चौथे नंबर पर
भोपाल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देशभर में वर्ष 2023 में हुए सड़क हादसों की विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। अगस्त के अंतिम हफ्ते में जारी इस रिपोर्ट से मध्य प्रदेश में सड़कों की बदहाली और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की बदइंतजामी खुलकर सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उक्त अवधि में देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसों में तमिल नाडु के बाद मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा। हादसों में सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश और तमिल नाडु में हुईं, जबकि मध्य प्रदेश चौथे नंबर पर रहा।…
Read Moreउज्जैन हादसा: टीआई का शव मिला, 24 घंटे बाद भी एसआई और महिला कांस्टेबल लापता
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां शिप्रा नदी के पुल से बीती रात एक कार नीचे जा गिरी. लोगों को पता चला तो सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. रात में रेस्क्यू के दौरान कार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका. आज सुबह जब दोबारा रेस्क्यू शुरू हुआ तो उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद किया है. थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार हादसे में मृत थाना प्रभारी अशोक…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हादसा: श्रद्धालुओं पर गाड़ी चढ़ी, 3 की मौत और 22 घायल
उर्वशी मिश्रा, जशपुर छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बगीचा में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक वाहन की चपेट में आने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसा बगीचा चरईडांड स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। एक बोलेरो अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को कुचलती चली गई। प्रत्यक्षदर्शी केशव यादव ने बताया कि बोलेरो रायकेरा की ओर से आ रही थी। लगभग डेढ़ सौ लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच…
Read Moreबुलंदशहर में भीषण हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल
बुलंदशहर यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया इलाके के घटाल गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से आठ की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। मौके पर डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के अरनिया थाना इलाके स्थित घटाल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार…
Read Moreयवतमाल रेलवे साइट पर हादसा: गड्ढे में डूबे 4 बच्चों की दर्दनाक मौत
यवतमाल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दारव्हा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे निर्माण के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की जान चली गई. यह हादसा बुधवार शाम को दारव्हा-नेर मार्ग के पास रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ. इस घटना में मारे गए बच्चों की पहचान रिहान असलम खान (13), गोलू पांडुरंग नारनवरे (10), सोम्या सतीश खडसन (10) और वैभव आशीष बोधले (14) के रूप में हुई है, ये सभी दारव्हा के रहने वाले थे. दरअसल, वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेलवे परियोजना का काम…
Read Moreहादसे के बाद मदद न मिलने पर युवक ने पत्नी के शव को बाइक से बांधकर 80 किमी पहुंचाया
सिवनी नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हादसे में मौत के बाद पत्नी का शव बदहवास अवस्था में बाइक से 80 किलोमीटर तक ले जाने वाला नागपुर का युवक सदमे से उबर नहीं पा रहा है। 19 साल की बेटी नीतू 12वीं कक्षा में है। बेटी के सिर से मां का साया छिन चुका है। वहीं, आंखों के सामने ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत से मिला दर्द अमित शायद ही कभी भूल पाए, लेकिन हाईवे पर किसी से मदद न मिलने की संवेदनहीनता ने उसे झकझोर दिया है। वह सदमे…
Read Moreराजस्थान में खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की दर्दनाक सड़क दुर्घटना, 11 की मौत
दौसा राजस्थान (Rajasthan) के दौसा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार एक पिकअप ट्रक से टकरा गई. इस दौरान, भीषण हादसा हो गया और 11 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मारे जाने वालों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं. दौसा के उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने कहा, "बापी के पास एक यात्री पिकअप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या अब 11 हो गई है, अस्पताल…
Read Moreभीषण सड़क हादसा: एक बाइक पर सवार 6 में से 5 की मौत, एक की जान बची
श्रावस्ती उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को छीन लिया। पड़ोसी जिले बहराइच के मंगलपुरवा गांव से 6 लोग एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-मिक्सर से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घर लौटते हुए खुशियों का सफर मातम में बदला मिली जानकारी के मुताबिक, रिसिया थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा गांव के 30 वर्षीय विजय कुमार वर्मा…
Read Moreपुणे में तेज रफ्तार कंटेनर की भीषण टक्कर, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
पुणे महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका के कुंडेश्वर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मृतक और घायल श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे. वहीं, अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, हादसा शिक्रापुर–चाकन रोड पर करांदी गांव की सीमा में हुआ.…
Read Moreअनूपपुर में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से 5 की मौत, 5 घायल
अनूपपुर अनूपपुर में सोमवार को भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, जिले के रामनगर थाना इलाके में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो मोटरसाइकल को जोरदार टक्कर मारने के बाद भाग रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक चालक और उसके साथी समेत स्कार्पियो सवार तीन यानी कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज…
Read Moreप्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी इंदौर में खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत
इंदौर गुरुवार अलसुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि लगभग 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंदौर शहर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े तीन बजे ओवरब्रिज पर एक तूफान गाड़ी खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। हादसे में तूफान गाड़ी में सवार 13 में से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। इनमें से एक को कोई चोट…
Read Moreफोटो खिंचवाते समय हाथियों का हमला, प्राइवेट गेम रिजर्व के 39 वर्षीय CEO की दर्दनाक मौत
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के एक गेम रिजर्व में बड़ा हादसा हुआ है। गेम रिजर्व के मालिक और करोड़पति सीईओ की ही हाथी ने कुचलकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह 8 बजे गोंडवाना प्राइवेट गेम रिजर्व में हुई। हाथी ने सीईओ पर दातों से किया हमला डेली मेल के अनुसार, हाथियों के एक झुंड को पर्यटक आवासों से दूर ले जाने का प्रयास कर किया जा रहा था। तभी, हाथियों का भगाने का काम गड़बड़ा गया और एक बड़ा वजनी हाथी ने करोड़पति सीईओ पर हमला कर दिया। कथित…
Read More
