छत्तीसगढ़ में हादसों का काला दिन, सड़क और रेल दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत

रायपुर/कोरबा/सूरजपुर. छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों में हुई दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई. कहीं तेज रफ्तार ने कहर बरपाया तो कहीं फैक्ट्री में लापरवाही ने महिला मजदूर की जान ले ली. वहीं ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई. मृतकों में 6 पुरुष और 1 महिला की मौत हुई. यह हादसे रायपुर, कोरबा और सूरजपुर जिले से सामने आए हैं.  सड़क हादसे में दो की मौत: जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग की पहली घटना है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. मृतकों की…

Read More

रायपुर में दो हादसों में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, परिजनों का थाने में हंगामा

रायपुर. राजधानी में नए साल के पहले ही दिन सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक मामले में परिजनों ने थाने पहुंचकर घेराव करते हुए मुआवजे और एफआईआर की मांग की। पहला हादसा रायपुर–धमतरी रोड पर हुआ पहला हादसा रायपुर–धमतरी रोड पर अभनपुर स्थित इंडियन ढाबा के पास हुआ। नए साल का जश्न मनाकर धमतरी लौट रहे दो दोस्त बाइक से…

Read More

छत्तीसगढ़-कोरबा में अलग-अलग हादसों में 6 की मौत, कांग्रेस के पूर्व विधायक घायल और 3 गंभीर

कोरबा। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली दुर्घटना आज सुबह 3 बजे केंदई गांव के पास हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर समेत 3 लोग महाकंभ से लौटते समय घायल हो गए। दूसरी घटना में तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई। तीसरी घटना में अनियंत्रित बाइक के…

Read More

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में तीन युवकों की मौत, नए साल पर पिकनिक मनाकर लौटते समय दो सड़क हादसे

कबीरधाम। बोड़ला थाना क्षेत्र में बुधवार नए साल के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, पहला सड़क हादसा नेशनल हाईवे 30 में शाम सात बजे तहसील कार्यालय के पास हुआ। यहां दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा बोड़ला के जंगल क्षेत्र में हुई है, जहां एक बाइक सवार की मौत है। तीनों शव को बोड़ला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखा गया है। गुरुवार को…

Read More