राजकोट हैदराबाद के ओपनर अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया. अमन ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में मंगलवार (6 जनवरी) को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. अमन ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा. अमन इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ने वाले हैदराबाद के पहले बल्लेबाज हैं. अमन ने 154 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 12 चौके शामिल रहे. खास बात यह रही कि अमन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. पहले बल्लेबाजी…
Read More
