बिलासपुर: डीजल चोरी के आरोपी को छोड़ना ASI को पड़ा भारी, उमेश उपाध्याय सस्पेंड

बिलासपुर. बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा था। लेकिन, सोमवार की सुबह बैसाखू, राजेश, राजू, एक महिला को थाने से छोड़ दिया गया। इससे नाराज एसएसपी रजनेश सिंह ने कोनी थाने के ASI उमेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कोनी पुलिस ने डीजल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया। उनके पास से पुलिस ने 200 लीटर चोरी का…

Read More

छत्तीसगढ़-बेमेतरा में दुकान से लाखों रुपये की चोरी, एसपी ने नाइट गश्त में लगे ASI को किया सस्पेंड

बेमेतरा. बेमेतरा जिले के साजा में 21 अक्तूबर की रात एक हार्डवेयर दुकान से 4.75 लाख रुपये व तीन नग मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। चोरी के बाद चोरों का सीसीटीवी में डांस करते वीडियो सामने आया। इस मामले में अब तक चोर गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं, मौके पर बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने साजा थाना के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) बनवाली राम सोनकर को सस्पेंड कर दिया। क्योंकि, वारदात की रात इसी क्षेत्र में एएसआई बनवाली राम सोनकर की नाइट गश्त में ड्यूटी लगी थी।…

Read More