दिल्ली में बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का अटेंडेंस सिस्टम, फेस रिकग्निशन और रियल टाइम लोकेशन से होगी हाजिरी

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों के अटेंडेंस सिस्टम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकता है। खासकर फील्ड ड्यूटी करने वाले अधिकारियों की हाजिरी के लिए आधार-इनेबल्ड फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत मोबाइल आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को फेस रिकग्निशन एप्लीकेशन और रियल टाइम जियो-लोकेशन से जोड़ने का प्रस्ताव है। फिलहाल आईटी ब्रांच को इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।     दरअसल, विभिन्न विभागों के जिला कार्यालयों और विभागीय संस्थानों से मौजूदा बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लेकर एक बैठक…

Read More