बलौदा बाजार. बलौदाबाजार में राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर चौपाटी की शुरआत हुईं जो इसे शहरी पहचान दिलाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सोमवार को विधिवत पूजा -अर्चना कर बलौदाबाजार चौपाटी का लोकार्पण किया। साथ ही फीता काट कर चौपाटी का उद्घाटन किया गया और आमजनों के लिये खोल दिया गया। शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे नगर पालिका परिषद द्वारा सुन्दर और आकर्षक चौपाटी विकसित किया गया है। इसके साथ ही सरोवर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य…
Read More
