जापान में डॉ. मोहन यादव ने किया रोड शो, स्किल डेवलपमेंट समेत कई सेक्टर में निवेश की दी जानकारी

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रण देने जापान पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय दूतावास में ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस सेशन में उन्होंने कहा कि जापान का प्राचीन काल से आधुनिक काल तक बहुत समृद्ध इतिहास रहा। जापान की उद्यमशीलता को नमन करता हूं जिसकी बदौलत आज जापान की विश्व के सामने अलग पहचान है। जापान गौतम बुद्ध की हजारों साल पुरानी परंपरा के साथ भारत से जुड़ा हुआ है। जो आज विशिष्ट जीवन शैली और औद्योगिक शैली के साथ आर्थिक शक्ति से…

Read More

भोपाल में अब 8 घंटे धार्मिक स्थलों पर भी लाउडस्पीकर रहेंगे बंद, DJ पर भी रोक

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है। इसके अनुसार अब मंदिर-मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर भी 8 घंटे के लिए लाउडस्पीकर बंद रहेगा। इस अविध के दौरान डीजे बजाने पर भी रोक लगा दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। भोपाल में जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक धार्मिक स्थानों सहित सभी जगहों पर लाउडस्पीकर और डीजे के उपयोग…

Read More

कलेक्टर भोपाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए भोपाल जिले के सभी धार्मिक स्थलों / औद्योगिक / वाणिज्यक / रहवासी एवं मूक क्षेत्र में ध्वनि यंत्रों (लाउडस्पीकर/डी०जे०/सम्बोधन प्रणाली) के अनियंत्रित एवं नियम विरुद्ध प्रयोग पर नियंत्रण / कार्यवाही के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। 1. जारी आदेश अनुसार सार्वजनिक आपात स्थिति को छोड़कर रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच संपूर्ण जिले में सभी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं तीव्र संगीत का…

Read More

भोपाल और राजगढ़ की सीमा पर पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल रात धंस गया

भोपाल  भोपाल और राजगढ़ जिलों की सीमा पर स्थित पार्वती नदी पर बना 49 साल पुराना पुल गुरुवार रात अचानक धंस गया। इस घटना के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे यातायात व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। पुल के बंद होने से भारी वाहन अब भोपाल होकर करीब 50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। पुल का निर्माण और स्थिति यह पुल बैरसिया-नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित है और 1976 में इसका निर्माण किया गया था। लंबे समय से यह पुल…

Read More

भोपाल में 15 स्पा सेंटर्स से पकड़े गए थे लड़के-लड़कियां, लेडी कांस्टेबल सहित दो पुलिस वालों ने की वसूली

 भोपाल। छह साल बाद स्पा सेंटरों पर हुई भोपाल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पुलिसकर्मियों की पोल खोलना शुरू कर दी है। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिन आरोपितों को पकड़ा था, उन पर पीटा (प्रीवेंशन आफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट) के अतंर्गत कार्रवाई की गई थी। जानकारी के अनुसार सभी आरोपितों को मुचलके पर छोड़ा जाना था, लेकिन महिला थाने में पदस्थ आरक्षक खुशबू सिंह चंदेल और क्राइम ब्रांच के आरक्षक सुनील चंदेल ने स्पा सेंटर में पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल जाने का डर दिखाकर वसूली कर ली।…

Read More

भोपाल में आरबीआई ऑफिसर पर रेप का केस, पीड़‍िता बोली- ‘मेरी सुनवाई नहीं हो रही’

भोपाल। भारतीय रिजर्व बैंक के भोपाल मुख्यालय में तैनात एक सहायक प्रबंधक पर उसकी पूर्व सहकर्मी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस कार्रवाई की जगह पीड़िता को ही थाने का चक्कर लगवा रही है। पीड़िता का आरोप है कि वह जब भी अपने केस की प्रगति जानने थाने जाती है वहां की थाना प्रभारी बात को घुमा देती हैं। अभी उन्होंने कहा है कि आरोपित का ट्रांसफर मुंबई हो गया और उच्च अधिकारी उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई अटकी हुई है।…

Read More

भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल, घर में मिली तीन पेटी बाइबिल

भोपाल. धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना…

Read More

भोपाल में इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरण में, 25 हजार वालेंटियर संभालेंगे इंतजाम

भोपाल भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा में शुक्रवार 29 नवंबर से शुरू होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा में इस बार 100 एकड़ क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है, जहां प्रदेश सहित देशभर से आने वाली जमातों को ठहराया जाएगा। इधर, भारी तादाद में आने वाले वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने और ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए दो हजार वालेंटियर्स तैयार किए गए हैं। इन वालेंटियर्स की अलग-अलग जगहों पर तैनाती की जाएगी। यह वालेंटियर्स रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक का संचालन करेंगे। इधर,…

Read More

कलेक्टर ने बताया मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार जिले को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए विस्तृत योजना तैयार

भोपाल  राजधानी को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।दरअसल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर शहर को नौ कलस्टरों में विभाजित करने की योजना बनाई है।इसके तहत सभी झुग्गी क्षेत्रों का सर्वे कर चिह्नांकन किया जाएगा और कुल कितनी शासकीय भूमि पर झुग्गी बनी हुई हैं इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इन सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैठक ली।…

Read More

तेज रफ्तार कार ने दो सगी बहनों को मारी टक्कर, सिर में चोट लगने से एक की मौत

भोपाल शहर के श्यामला हिल्स थाना इलाके में सड़क पार कर रही दो सगी बहनों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 42 वर्षीय राजिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटी बहन 32 वर्षीय शाजिया की हालत नाजुक बताई जाती है। घटना शनिवार शाम लगभग सात बजे की है। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की…

Read More

भोपाल एयरपोर्ट रोड पर चलती कार की खिड़की से निकलकर झूमती लड़कियों का वीडियो वायरल

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चलती कार की खिड़की से निकलकर झूमती दो लड़कियों का वीडियो सामने आया है. शहर भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर किए गए स्टंट का वीडियो अब वायरल हो गया है. पुलिस वायरल वीडियो की तस्दीक में जुटी हुई है. वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट रोड पर रात के समय तेज़ रफ्तार कार की खिड़की से दो युवतियां बाहर निकलकर स्टंट कर रही हैं. पीछे चल रहे राहगीरों ने मोबाइल कैमरे में इस पूरे स्टंट को कैद कर लिया.   सोशल मीडिया…

Read More

गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह-130 छात्रों ने ली चरक शपथ

भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 130 छात्रों को मेडिकल डिग्रियाँ प्रदान की गईं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.डी.पी.लोकेवानी, पूर्व कुलपति, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (MPMSU), और विशिष्ट अतिथि ध्रुव शुक्ल, भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कथा पुरस्कार विजेता, उपस्थित थे। दोनों ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। समारोह की शुरुआत महाविद्यालय की डीन, डॉ.कविता एन.सिंह के प्रेरणादायक शब्दों से हुई, जिसमें उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा,…

Read More

मध्यप्रदेश में बदल जाएंगे जिला, ब्लॉक और तहसील ! अक्टूबर से शुरु होगी प्रक्रिया

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जल्द ही प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं का पुनर्गठन किया जाएगा। राज्य सरकार (MP Government) ने संभाग, जिला, तहसील और ब्लॉक जैसे प्रशासनिक क्षेत्रों की सीमाओं को भौगोलिक आधार पर फिर से तय करने का निर्णय लिया है। यह काम अक्तूबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इसके लिए प्रशासनिक पुनर्गठन इकाई आयोग में नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मध्यप्रदेश में संभागों, जिलों और तहसीलों का सीमांकन नए सिरे से किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने परिसीमन आयोग के गठन…

Read More

भोपाल में तिरंगा यात्रा : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, लहराया तिरंगा, ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह और विवेक सागर का किया सम्मान

  विकास शर्मा, न्यूज राइटर, भोपाल, 12 अगस्त, 2024 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से शुरू हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर इसकी शुरुआत की। इस यात्रा में कई मंत्रीगण, कार्यकर्ता और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर भी शामिल हुए हैं। शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद…

Read More

सागर में बड़ा हादसा : 50 साल पुरानी दीवार भरभराकर गिरी, 8 बच्चों की मौत, चारों तरफ मचा हड़कंप

  विकास शर्मा, न्यूज राइटर, सागर/भोपाल, 04 अगस्त, 2024 मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर में आज सुबह हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गम में डुबा दिया। हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में यहां सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे हैं। रविवार को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ। रविवार को अवकाश का दिन होने की वजह से शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंचे। वे सुबह…

Read More