भोपाल/उज्जैन मध्यप्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब अनिल जैन कालूखेड़ा द्वारा उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का विरोध करने का मामला पार्टी नेतृत्व तक पहुंच गया। उज्जैन उत्तर से बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने पहले सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ जनता के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन अब उन्होंने अपने रुख में बड़ा बदलाव कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों के समर्थन में विधायक ने विरोध जताते हुए आंदोलन की…
Read MoreTag: BJP MLA
बीजेपी विधायक बोले- सिंगरौली में पेड़ कटाई से कोई नुकसान नहीं, कांग्रेस MLA का पलटवार
भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज बुधवार को आठवां दिन है। सिंगरौली में अदानी समूह की कोल माइंस के लिए पेड़ कटाई के मामले पर भाजपा विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पेड़ कटाई से सिंगरौली का एक पैसे का नुकसान नहीं होगा।उन्होंने कहा कि कोल माइंस के लिए पेड़ काटना जरूरी है, क्योंकि बिना कोयले के बिजली और बिना बिजली के पानी संभव नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि पेड़ कटाई के बजाय विस्थापन और मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। सिंगरौली के प्रदूषण पर…
Read Moreराजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत, बीजेपी विधायक ने कसा तंज
जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि गहलोत ने जाते-जाते बिना सोचे समझे राजस्थान में नए जिले बना दिए। गहलोत को अगर कोई यह गारंटी दे देता कि सरकार रिपीट हो जाएगी, तो वे 200 जिले बना देते। राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर क्षेत्र में बंटाधार किया। शिक्षा को…
Read MoreMP में भाजपा विधायक पर हमला, अपने ही गांव में लोगों ने किया पथराव
धार मध्यप्रदेश के धार जिले में धरमपुरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर पर हमला कर दिया गया। विधायक के गांव में ही कुछ लोगों ने उन पर पत्थर बरसा दिए। इस घटना में विधायक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि धार मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर सिरसोदिया गांव में विधायक ठाकुर अपने घर के पास खेत पर चल रहे काम देखने गए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर धामनोद पुलिस मौके पर…
Read Moreबल्लारी हिंसा पर बड़ा आरोप: विपक्ष के नेता बोले– भाजपा विधायक की हत्या की रची गई थी साजिश
बेंगलुरु कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक जी जनार्दन रेड्डी के घर के बाहर हिंसा को साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह रेड्डी की हत्या करने का प्लान था। अशोक ने कहा कि पुलिस पर दबाव डालकर गोलीबारी को मिसफायर बताने को मजबूर किया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह बैनर विवाद से उपजी झड़प थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थकों ने जनार्दन के घर के अंदर बैनर लगाए, जो 3 जनवरी…
Read Moreरामेश्वर शर्मा का बयान: धर्मांतरण कराने वालों को 10 साल की सजा, सख्त कानून लाएगी सरकार
भोपाल भोपाल में धर्मांतरण कराने वाले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो भी लोग हिंदूओं को मुस्लिम और ईसाई धर्म में परिवर्तित कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई होगी। शर्मा ने कहा कि देशभर के कानूनों को अध्ययन करके सख्त कानून बनाया जाएगा जाएगा ताकि इस तरह का काम करने वालों को सख्त सजा मिले। धर्मांतरण करने वालों को 10 साल या उससे अधिक की सजा दी जाएगी। साथ ही धर्मांतरण कराने वालों के हाथ पैर तोड़े जाएंगे। आने…
Read Moreबहराइच हिंसा मामले में एक और मोड़ सामने आया, भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के नेता पर दर्ज कराई FIR
बहराइच यूपी के बहराइच हिंसा मामले में एक और मोड़ सामने आया है। दरअसल, यहां पर अब भाजपा नेता ही एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। महसी से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सात लोगों में बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा विधायक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अज्ञात भीड़ का भी जिक्र किया गया है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि राम…
Read Moreडासना देवी मंदिर पर कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ, हमला करने वालों का हो एनकाउंटर
गाजियाबाद डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है,…
Read Moreराऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में किया भर्ती
इंदौर राऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मधु वर्मा को मंगलवार सुबह हार्ट अटैक आ गया। स्वजन उन्हें तुरंत रिंग रोड स्थित विशेष जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया। विधायक फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्हें 48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें गंभीर अटैक आया है। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति में हल्का सुधार भी हुआ है। वर्मा को हार्ट अटैक आने की खबर…
Read More
