Chhattiagath : सीएम बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.00 बजे से 12.40 बजे तक दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसी प्रकार वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दोपहर 12.40 बजे से 12.50 बजे के बीच डिजिटल रेडियो स्टेशन ’रेडियो संगवारी’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.50 बजे…

Read More

भाजपा नेताओं के इशारे पर हो रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  नेहा शर्मा, रायपुर, 28 मार्च, 2023 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधा है। किसान, व्यापारी, नेता, अधिकारी, सब पर ईडी छापा मारती है, लेकिन अडानी पर ईडी छापा नहीं मारती है। नान घोटाला, चिटफंड और महादेव एप पर कार्रवाई नहीं करती है, क्‍योंकि इसमें भाजपा नेताओं के नाम हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। ईडी को निष्‍पक्ष होना चाहिए। मुख्‍यमंत्र भूपेश बघेल लखनऊ के लिए रवाना होने से…

Read More

सीएम भूपेश बघेल 29 मार्च को लखनऊ दौरे पर, पीसी को करेंगे संबोधित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 मार्च, 2023 रायपुर। राहुल गांधी मामले में 29 मार्च को कांग्रेस देश भर में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रही है। जिसको लेकर सीएम भूपेश बघेल 29 मार्च को उत्तरप्रदेश के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। जहां वे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। वहीं कुमारी शैलजा रायपुर में प्रेस को संबोधित करेंगी। इससे पहले कांग्रेस ने पूरे देश में सत्याग्रह कर मोदी सरकार को घेरने का काम किया था। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है। स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन का संकट सामने आ जाता है, कभी सस्ते…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल राजनांदगांव दौरा , विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 मार्च 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 मार्च को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। मुख्यमंत्री बघेल वहां छुरिया विकासखंड में पंचायत कैफे छुरिया का शुभारंभ करेंगे तथा कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए मोबाईल एप लॉन्च किया

  उर्वशी मिश्रा, मुंगेली, 25 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के सरगांव स्थित खेल मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में चिप्स द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का उत्थान हमारी शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आधुनिक तकनीकों का उचित उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप से छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों का सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कर नागरिकों के लाभ हेतु अनेकानेक योजनाएं बनाई जाएगी। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए…

Read More

Rahul Gandhi Disqualified : भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने पर कहा… ‘कुछ लोगों ने इंदिरा जी के साथ भी यही भूल की थी’

    न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 24 मार्च, 2023 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दी गई है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय से शुक्रवार को एक पत्र जारी किया गया है। राहुल गांधी केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट सामने आया है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा है कि, तानाशाह का सबसे बड़ा डर होता है कि उससे लोग डरना बंद न कर दें। आप उसे डराना चाहते हैं जो पूरे देश को कह…

Read More

CM भूपेश बघेल आज राजधानी के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 24 मार्च, 2023   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार दोपहर 12 बजे आर.व्ही.-1, फाफाडीह में फोरलेन रेल्वे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4.15 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद शाम 5.10 बजे पं. दीनदयालय उपाध्याय ऑडिटोरियम में शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल शाम 6.15 बजे साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित…

Read More

विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय : CM बघेल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 मार्च, 2023 पत्रकारों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र के बाद कानून बनाने वाला दूसरा राज्य बना। बता दें कि विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, हमारे पत्रकार साथियों के लिए यह बहुत ही अविस्मरणीय दिन रहा है। क्योंकि आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 न केवल विधानसभा में प्रस्तुत…

Read More

जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि जल जीवन का आधार है। विश्व जल दिवस के मौके पर सभी के लिए और भी जरूरी हो गया है कि जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हों। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा छत्तीसगढ़ तालाबों, नदियों का प्रदेश है। सही देखरेख और जागरूकता से हम इन जल स्त्रोतों का संरक्षण और संवर्धन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नरवा कार्यक्रम के…

Read More

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत दतान के सरपंच वेद प्रकाश वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। वर्मा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के राज गीत ’अरपा पैरी के धार……..’ की काष्ठ कृति भेंट की। मुख्यमंत्री बघेल को वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि राजगीत की काष्ठ कृति राजधानी रायपुर निवासी हस्तशिल्प कलाकार डागेश्वर वर्मा के द्वारा बनाई गई है। वर्मा ने डॉ नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत अरपा पैरी…

Read More

आज ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ, तीन एकड़ में बघेल करेंगे पौधारोपण

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा में दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय शिशुपाल सोरी तथा चन्द्रदेव प्रसाद राय भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल इस अवसर पर विभिन्न वनमंडलों में ‘मुख्यमंत्री वृक्षसंपदा योजना‘ के हितग्राहियों से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा…

Read More

Chhattisgarh : स्कूलों में एक सप्ताह चलेगा कहानी त्योहार

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 मार्च, 2023   छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों में कहानी सुनने और सुनाने का कौशल का विकास के लिए स्कूलों में कहानी त्योहार मनाया जाएगा। कहानी त्योहार विश्व कहानी दिवस 20 मार्च से प्रारंभ होकर एक सप्ताह तक चलेगा। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक और गांव के बजुर्ग रोचक ढंग से शिक्षाप्रद और प्रेरक कहानियां बच्चों को सुनाएंगे और बच्चे भी कहानी सुनाने का अभ्यास करेंगे।   स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने शिक्षकों एवं समुदाय से उनके बच्चों को कहानी सुनाते…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा : बिना टेंडर के ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दे दिया काम… बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया बोधघाट परियोजना का मुद्दा

  नेहा शर्मा, रायपुर, न्यूज राइटर, 20 मार्च, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 11वें दिन प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर बोधघाट परियोजना का मामला गूंजा। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ये मामला उठाया। बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि बोधघाट परियोजना के संबंध में काम शुरू करने को लेकर सरकार ने विधानसभा में घोषणा की थी कि नहीं? इस परियोजना का काम शुरू हुआ है कि नहीं? इसके सर्वेक्षण का कार्य किस एजेंसी को दिया गया है? बृजमोहन ने आरोप लगाया कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी Wapcos को फायदा पहुंचाने के…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा : PM आवास को लेकर जोरदार हंगामे के बाद विपक्ष ने किया वाकआउट

  नेहा शर्मा, रायपुर, 20 मार्च, 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत आज हंगामेदार रही। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लेकर सदन में आज जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष की ओर से पुन्नूलाल मोहले, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक ने शेष आवास के मुद्दे पर सवाल किए। पुन्नूलाल मोहले ने राज्य सरकार से सवाल किया कि, कितने लोगों को राज्य सरकार ने अब तक आवास बनाकर दिये हैं। विपक्ष बार-बार ये कहता रहा का राज्य सरकार ने गरीबों के लिए जितने आवास देने की बात कही थी, उसे पूर्ण नहीं किया।…

Read More