नेहा शर्मा, रायपुर, 19 मार्च, 2023 रायपुर में हो रही धर्म सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को बरगालाने वाला बयान बताया है। रविवार को रायपुर से कांकेर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से ये बातें कहीं। उन्होेंने पीएम आवास को लेकर कहा कि भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान को लेकर कहा- कलेक्टरों को निर्देश देंगे, नुकसान का परीक्षण करेंगे। रायपुर में हिन्दू राष्ट्र को लेकर साधु संतों की सभा पर…
Read MoreTag: Cg CM Bhupesh Baghel
मुख्यमंत्री बघेल आज कांकेर, बिलासपुर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया
नेहा शर्मा, रायपुर, 18 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट (बड़ेराजपुर) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवँ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार…
Read MoreCM भूपेश बघेल आज इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
नेहा शर्मा, रायपुर, 18 मार्च, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 मार्च को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित कोण्डागांव, बालोद और बालौदाबाजार-भाटापारा जिले में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। CM निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.15 बजे कोण्डागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बांसकोट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां भक्त माता कर्मा जयंती एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। CM दोपहर…
Read Moreकैबिनेट बिग ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की बैठक खत्म, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कैबिनेट में अनुमोदन, दुर्ग की आकर्षि बनी DSP, शिक्षा के लिए 2500 करोड़… देखिए और क्या फैसले हुए
नेहा शर्मा, रायपुर, 17 मार्च, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए- छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति…
Read Moreचेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
नेहा शर्मा, रायपुर, 17 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी…
Read Moreविकास की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल
जनहित में लागू नवाचार योजनाओं का दिख रहा सकारात्मक परिणाम मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर दिया जवाब मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के लिए 13 हजार 325 करोड़ रूपए से अधिक राशि की अनुदान मांगें पारित। उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल विधानसभा में अपने विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में मजबूती के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ में ऋण भार बजट का 17.9 प्रतिशत है,…
Read Moreबजट सत्र Breaking : शैलेष ने उठाया था पत्रकार सुरक्षा का मुद्दा…CM भूपेश ने सदन में कही बड़ी बात…पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सदन में दी बड़ी जानकारी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 मार्च, 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान पत्रकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। पिछले दिनों प्रश्नकाल के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने सदन में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा था। आज पत्रकार सुरक्षा क़ानून पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपने विभागीय बजट को लेकर चर्चा के घोषणा करते हुए बताया कि पत्रकार साथियों के लिए अधिमान्यता नियमों का सरलीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreगोधन न्याय योजना : CM बघेल ने हितग्राहियों को किया 7 करोड़ 4 लाख रूपए का ऑनलाइन भुगतान
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की…
Read Moreनेहा शर्मा, रायपुर, 16 मार्च, 2023 प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में जानकारी दी है कि अब बड़े अपराधों में इस्तेमाल किए जाने वाले नारको टेस्ट के लिए देश के बड़े राज्यों में नंबर नहीं लगाना पड़ेगा। नारको टेस्ट के लिए छत्तीसगढ़ अब आत्म निर्भर बन गया है। राज्य सरकार ने नारको टेस्ट के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली है और रायपुर एम्स के साथ मिलकर इसके लिए जरूरी मशीनें भी मंगा ली गयी हैं । प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधानसभा में अनुदान…
Read Moreवेंटीलेटर पर आ चुकी है जनविरोधी भूपेश सरकार, लोग अपने हक़ की लड़ाई लड़ने सड़क पर उतरे- गणेश शंकर मिश्रा
नेहा शर्मा, रायपुर, 15 मार्च, 2023 छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से रायपुर पहुँचे सैंकड़ों की तादात में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहीयों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल सरकार के ख़िलाफ़ जंगी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व आईएएस और भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा भी विधानसभा और खरोरा मंडल के 500 से अधिक स्थानीय हितग्राहियों एवं कार्यकर्ताओं को लेकर विधानसभा घेराव करने पहुँचे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार प्रधानमंत्री आवास जैसी एक जानकल्याणकारी योजना का लाभ आवासहीन ग़रीबों तक नहीं पहुँचने दे रही। मिश्रा ने कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया
नेहा शर्मा, रायपुर, 15 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देना और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि महासमुंद जिले में बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए…
Read MoreChhattisgarh : पीएम आवास योजना को लेकर BJP का आज बड़ा प्रदर्शन, होंगे कई दिग्गज नेता शामिल
पॉलिटिकल डेस्क, न्यूज राइटर, 15 मार्च, 2023 राजधानी रायपुर में आज भाजपा बड़ा पॉलटिकल शो करने जा रही है। मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर भाजपा आज विधानसभा घेराव करेगी। आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया जायेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार इस विषय को लेकर भाजपा गांव-गांव गई। कांग्रेस के विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया। पद यात्राएं की। व्यापक रूप से प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन
नेहा शर्मा, रायपुर, 14 मार्च, 2023 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह एवँ अधिकारीगण उपस्थित थे। शिविर में डॉक्टरों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री लखमा, नेता प्रतिपक्ष चंदेल सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच…
Read Moreमुख्यमंत्री बघेल को श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में सर्वाेदय महायज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कबीरधाम जिले के ग्राम गण्डई खुर्द में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेवा समिति के कृपाराम चन्द्रवंशी, रवि कुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
Read More
