साधु संतों की सभा को लेकर बोले CM भूपेश बघेल- सभा के माध्यम से जनता को बरगलाया जा रहा है, राशन कार्ड घोटाले के आरोप पर भी कही बड़ी बात…

 

 

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 19 मार्च, 2023

रायपुर में हो रही धर्म सभा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को बरगालाने वाला बयान बताया है। रविवार को रायपुर से कांकेर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने मीडिया से ये बातें कहीं। उन्होेंने पीएम आवास को लेकर कहा कि भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान को लेकर कहा- कलेक्टरों को निर्देश देंगे, नुकसान का परीक्षण करेंगे।

रायपुर में हिन्दू राष्ट्र को लेकर साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए, केंद्रीय गृह मंत्री ने बयान दिया था कि देश संविधान से चलेगा इसका मतलब पंथ निरपेक्ष देश है। बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास करना चाहिए। 25 को अमित शाह आ रहे है इसे लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे है। बरगलाने का काम हो रहा, भाजपा का काम यही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में दो कारोबारियों के घरों पर ईडी की कार्रवाई

आवास मामले में बीजेपी पर फिर बरसे सीएम बघेल ने कहा- आवास के मामले में भी रमन सिंह ने झूठ बोला। 16 लाख आवास कहा से आ गए, 7 लाख आवास के लिए बजट के 3200 करोड़ हमने रखा है। एक अप्रैल से सर्वे शुरू होगा जो पात्र है उसको आवास देंगे। बीजेपी इससे सहमत है कि नही है। एक सदस्य का सहमत होना अलग विषय है। बीजेपी का बयान आना चाहिए सर्वे का वो स्वागत करते है कि नही। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया, हिंदू समुदाय के योगदान को सराहा

विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा- बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए, 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमे कमी पाई गई उसमे नोटिस जारी हुआ। जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे है। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नही हुई, नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नही हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे है वो निराधार है।

ये भी पढ़ें :  भुवनेश्वर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल रहा, 1 ही दिन में राजधानी में मिले 5 पॉजिटिव केस

राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर में दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा- अनेक जगह यह बातें आयी लेकिन इनको परेशान करना है, अडानी के मामले में बोलने नही दे रहे है। पहली बार हो रहा संसद को सत्ता पक्ष चलने नही दे रहा। सदन चलता तो अडानी के बारे में चर्चा होती है। यह षड्यंत्र है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment