उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 18 नवंबर, 2023 रायपुर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 अंतर्राष्ट्रीय का एक महत्वपूर्ण मैच राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की सार्थक पहल पर ये संभव हो गया है और यहां भारत-आस्ट्रेलिया टी-20 मैच होने को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। बता दें कि टी-20 का ये मैच भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला पहले नागपुर में होने वाला था। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के…
Read MoreTag: Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : प्रदेश की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेंगी बंद, आदेश हुआ जारी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 08 नवंबर, 2023 रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने 17 नवंबर को होने वाले मतदान के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर को शाम 5 बजे से लेकर दिनांक 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब इत्यादि, भांग/भांगघोटा एवं भण्डारण-भाण्डागार एवं मतगणना तिथि 3 दिसंबर के दिन…
Read Moreपहले फेज में भाजपा को भारी बढ़त, चली परिवर्तन की तेज लहर : रमन सिंह
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 08 नवंबर, 2023 रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ है जिसमें राजनांदगांव समेत 20 सीटों पर मतदान हुआ है और मैने स्वयं राजनांदगाँव के लखोली, कन्हारपुरी और मोहड बूथ पर जाकर देखा, जहां लोगों में चुनाव के प्रति भारी उत्साह दिखाई दिया इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के हमारे कार्यकर्ता भी लगातार मतदान केंद्रों के…
Read Moreयातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालक एवं वाहन स्वामी पर तेलीबांधा यातायात थाने की बड़ी कार्यवाही, वाहनों पर कुल 47,500 रूपये का लगा जुर्माना
रवीश अग्रवाल, न्यूज राइटर, रायपुर, 06 नवंबर, 2023 रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रतन लाल डांगी एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा बिना नम्बर वाहनों एवं ब्लैक फिल्म पर चेकिंग कर लगातार कार्यवाही करने के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सचिन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजधानी के तेलीबांधा क्षेत्र में यातायात थाना तेलीबांधा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 04.11.2023 को VIP मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान कैप्चर कार क्रमांक सी जी 04 एम 4200 का चालक…
Read MoreCG Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 3200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदेगी कांग्रेस, किसानों और महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज होगा माफ, देखें घोषणा पत्र
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 05 नवंबर, 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उनमें मुफ्त बिजली, धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक बार फिर से कर्ज माफी…
Read Moreचार दिवसीय छठ महापर्व नवम्बर 17 को नहाय खाय के साथ होगी प्रारंभ होगी, छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट के सदस्यों ने पर्व को लेकर बैठक में लिया ये बड़ा निर्णय
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 05 नवंबर, 2023 रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व नवम्बर 17 को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर द्वारा आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से छठ पूजा 2023 को भव्यता एवं पारम्परिकता से मनाने का निर्णय लिया एवं आयोजन के लिए रुपरेखा तैयार की गयी है। छठ पूजा इस वर्ष नवम्बर 17 से प्रारम्भ होगी। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समिति ने इस वर्ष छठ पूजा भव्यता…
Read Moreहजारों कार्यकर्ताओं के साथ सावित्री जगत ने निकाली रैली, उत्तर विधानसभा से भरा नामांकन, किया जीत का दावा
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 अक्टूबर, 2023 रायपुर। उत्कल गाड़ा महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेत्री सावित्री जगत आज सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ राजधानी के आकाशवाणी चौक काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन दाखिल करने जिला निर्वाचन कार्यालय रैली निकालकर पहुंची। बता दें की सावित्री जगत ने एक सेट नामांकन पहले ही दाखिल कर दिया थे। सावित्री रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है । लगातार सावित्री भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी बनाने हेतु मांग कर रही थी, परंतु भाजपा ने उत्कल…
Read MoreCG में दो दिनों में राहुल गांधी की चार सभाएं : आज भानुप्रतापपुर और फरसगांव में जनसभा को करेंगे संबोधित, पांचवी बड़ी घोषणा कर सकते हैं राहुल गांधी, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 28 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से मुस्तैद आ रही है। तमाम नामांकन रैलियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हो रहे हैं, तो वहीं अब पहले चरण के मतदान के प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे…
Read Moreकर्जा माफ, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं से जनता को राहतें मिली हैं : गिरीश देवांगन
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, राजनांदगांव, 26 अक्टूबर, 2023 राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन लगातार क्षेत्र में जनसमर्थन हासिल कर रहे हैं। वे लोगों से सीधी मुलाकात कर उन्हें पांच सालों की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उनकी सफलता पर बात कर रहे हैं। आम जनता तक उनकी आसान पहुंच को लेकर लोगों में उत्घ्साह है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रसेवा का रास्घ्ता चुना है और इस उद्देश्य के साथ किसानों सहित सभी वर्गों को अवसर देकर…
Read MoreCG Assembly Election 2023 : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने जारी की तीसरी सूची, महासमुंद से राशि महिलाँग लड़ेंगी चुनाव
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023 रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी ने गुरुवार को पांच प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। जिसमें मुंगेली से डॉ सरिता भारद्वाज, सामरी विधानसभा से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल है। उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगी जिसमें पहले चरण में 7 नवंबर को वोटिंग होगी तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 3 दिसम्बर को मतों की गिनती होगी।
Read Moreछत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से जीत रही भाजपा, चुनावी माहौल देखकर कांग्रेस ने की कर्जमाफी की घोषणा : ओम प्रकाश माथुर
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 अक्टूबर, 2023 रायपुर। अंतिम सूची में जारी चार प्रत्याशियों के टीकट को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा, सारी टिकट जारी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर जीतेगी। कर्जा माफी की घोषणा को लेकर माथुर ने कहा, जिस प्रकार से वह डिफरेंट में आए हैं, चुनाव का माहौल देखकर ऐसे ही घोषणा उन्होंने पिछले साल भी की थी। जनता को यह मालूम हो चुका है कि जनता के साथ धोखाधड़ी करने जा रहे…
Read Moreकांग्रेस भय का माहोल बनाकर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के प्रयास में : सुनील सोनी
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 अक्टूबर, 2023 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद द्वय संतोष पांडेय व सुनील सोनी, मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक डॉ. विजयशंकर मिश्रा ,मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मोहला-मानपुर क्षेत्र के भाजपा नेता बिरझू तारम व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की राजनीतिक व लक्षित हत्या के बाद हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा इस घटना के बाद विधानसभा चुनाव में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में केन्द्रीय सुरक्षा…
Read Moreगण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में टिकट वितरण एवं बैठक कार्यक्रम हुआ संपन्न, चुनाव की बनी ये रणनीति
अमृतेश सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023 रायपुर। गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी संस्थापक सांसद नवा कुमार सरनिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई एवं छत्तीसगढ़ के दुरस्त अंचल से आए हुए लोगों को टिकट वितरण किया गया। गण सुरक्षा पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतराम ध्रुव ने बताया कि गण सुरक्षा पार्टी अभी लगभग 40 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं अन्य उम्मीदवार की सूची शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल बीजेपी के रहे पांच साल कांग्रेस के रहे। दोनों पार्टियों ने…
Read MoreCG में कांग्रेस की सरकार आने पर होगी कर्जमाफी : CM भूपेश बघेल ने सक्ति में की घोषणा, बोले : “फिर से कांग्रेस के सरकार बनाओ…करेंगे ऋणमाफी
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 23 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। लेकिन, एक बार फिर से कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी का वादा जोड़ने वाली है। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सक्ति पहुंचे हुए थे जहां विधानसभा के अध्यक्ष महंत ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि अगर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार आती है, तो किसानों का…
Read Moreजवानों ने विपरित परिस्थितियों में किया हर चुनौतियों का सामना : राज्यपाल हरिचंदन विश्वभूषण
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अक्टूबर, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने विपरित परिस्थितियों में भी निडर होकर हर चुनौती का सामना किया है, भले ही इसके लिए उन्हें अपने प्राणों कीे आहुति क्यों न देनी पड़ी। समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मी सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। यहां तक की जब हम लोग अपने घरों में त्यौहार और उत्सव की खुशी मनाते है तब भी ये जवान अपने परिवार से दूर रहते हुएं समर्पण के साथ…
Read More
