उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित दशहरा मैदान में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हुआ. 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम डॉ मोहन यादव ने किया. इस खास मौके पर सीएम ने कहा कि गीता से प्रेक्टिकल ज्ञान मिलता है. यह किताब हर बच्चे के पास होना चाहिए. गीता महोत्सव का शुभारंभ दशहरे मैदान पर आयोजित गीता महोत्सव के कार्यक्रम में सुबह करीब 9 बजे सीएम यादव मंच पर पहुंचे. उन्होंने पंडितो द्वारा किए गए गीता श्लोक का पाठ के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम…
Read MoreTag: CM Mohan Yadav
CM मोहन यादव के बेटे की शादी होगी मिसाल, सादगी और सामाजिक प्रेरणा का उदाहरण
उज्जैन सत्ता के गलियारों में जहां शादियाँ अक्सर वैभव, शक्ति और प्रतिष्ठा के प्रदर्शन का माध्यम बन जाती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक अलग मिसाल पेश कर रहे हैं। 30 नवंबर को उनके छोटे बेटे अभिमन्यु यादव का विवाह इशिता यादव पटेल से उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर एक साधारण और बेहद सादगीपूर्ण समारोह में संपन्न होगा। इसी कार्यक्रम में 21 अन्य जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “यहां न कोई भव्य सजावट होगी, न चमक-दमक भरे हॉल,…
Read Moreमध्य प्रदेश में अपराधियों पर सख्ती! सलमान के एनकाउंटर पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
भोपाल रायसेन जिले में गौहरगंज रेप कांड के आरोपी सलमान को पुलिस ने अंतत: राजधानी भोपाल से पकड़ लिया है। गौहरगंज पुलिस ने उसे देर रात गिरफ़्तार किया। दुष्कर्मी सलमान ने रास्ते में पुलिस को चकमा देने की कोशिश भी लेकिन उसके पैर पर गोली चलाकर फिर पकड़ लिया। वह अभी घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती है। मासूम से दुष्कर्म के कारण लोग इतने गुस्साए हुए हैं कि आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि वह जेहादी मानसिकता है, उसके…
Read Moreश्योपुर से किसानों को बड़ी सौगात: CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों के खातों में भेजे 238 करोड़ रुपये
श्योपुर जिले के बड़ौदा में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान हितैषी योजनाओं के साथ-साथ कांग्रेस पर तीखे तंज कसे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 305410 प्रभावित किसानों के खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये की मुआवजा राशि अंतरित की। श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खंडवा जिलों के 2148 ग्रामों के किसानों को इस राहत पैकेज का सीधा लाभ मिला है। श्योपुर के किसानों को मुआवजे का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। फसल क्षति की मार झेल…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर सहित 6 जिलों के किसानों को करेंगे राहत राशि का वितरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को श्योपुर जिले के बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में श्योपुर सहित 6 जिलो के किसानों को फसल क्षति की राहत राशि का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रूपये की राशि अंतरित करेंगे। श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार, खण्डवा जिलों की 23 तहसीलों के 2 हजार 148 ग्रामों के किसानों को अतिवृष्टि, बाढ और पीला मौजेक कीट व्याधि से हुई फसल क्षति की राहत राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री…
Read Moreएक दिसम्बर को प्रदेश में होगा गीता जयंती का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुंदेलखंड के विकास और केन-बेतवा लिंक परियोजना को समर्पित होगी यह पहल प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लागू श्रम कानूनों की नवीन व्यवस्था से उद्योग और व्यापार जगत को मिलेगा प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा श्रम कानून के संबंध में लिए गए फैसले के लिए मंत्रि-परिषद की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योग व्यापार के लिए यह…
Read Moreभोपाल को नया स्टेडियम, खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास अधिकारी बनाएंगी मोहन सरकार: CM मोहन यादव के बड़े ऐलान
भोपाल ओलंपिक, एशियन गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लॉस अधिकारी बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है. भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि ओलंपिक, एशियन गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जब खिलाड़ी जाते हैं, तो हम उनको राजपत्रित पद यानी फर्स्ट क्लॉस अधिकारी की नौकरी भी देने वाले हैं. आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और विशेष प्रोत्साहन यह सिर्फ सम्मान…
Read MoreMP में पर्यटन को उद्योग का दर्जा, सब्सिडी और टैक्स में राहत: CM मोहन यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के पास प्राकृतिक सौंदर्य, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत खजाना है, जिसे और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से पर्यटन क्षेत्र को राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों का लाभ मिल सकेगा। इससे पर्यटन निवेश को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग का दर्जा मिलने पर होटल, रिसॉर्ट, एडवेंचर टूरिज़्म, ट्रेवल सर्विसेज़ सहित पर्यटन से जुड़े अन्य क्षेत्रों को विभिन्न प्रकार की…
Read Moreहाईवे पर साथ दिखे CM मोहन यादव और धीरेंद्र शास्त्री, जमीन पर बैठकर किया भोजन
भोपाल इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का रविवार को समापन हो रहा है। इस यात्रा ने शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मथुरा पहुंचे। इस दौरान सीएम ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर बैठकर धीरेंद्र शास्त्री के साथ खाना खाया। वृंदावन में समाप्त होगी यात्रा धीरेंद्र शास्त्री सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0 का समापन आज वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में होगा। इससे पहले चार धाम के पास ही सनातन सभा का आयोजन किया गया…
Read Moreजनजातीय गौरव दिवस हमारे लिए दीवाली और होली की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय गौरव पुन: प्रतिष्ठा के साथ हो रहा है स्थापित आलीराजपुर जनजातीय संस्कृति और स्वाभिमान की है भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय गौरव दिवस पर आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन हमारे लिए दीवाली और होली की ही तरह है। भारत माता के अमर सपूत स्वाभिमान और स्वराज के प्रतीक, जनजातीय अस्मिता के संरक्षक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। पांचवें जनजातीय गौरव…
Read Moreबिहार चुनाव में CM मोहन यादव का जादू: 25 में से 21 सीटों पर NDA ने बनाई बढ़त
भोपाल बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों ने एनडीए गठबंधन को बड़ी बढ़त दिलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस जीत को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति की जीत है। उन्होंने कांग्रेस पर राजद को डुबाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता ने कांग्रेस और उनके सहयोगियों की अव्यवस्थाओं को ठुकरा दिया है। एनडीए की यह जीत हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद बिहार में भी लहर को दर्शाती है। जनता एनडीए के साथ डॉ. मोहन यादव…
Read Moreबिहार चुनाव रुझानों में NDA की बढ़त पर CM मोहन यादव का बयान: पीएम मोदी की नीतियां जनता का मनोबल बढ़ाती हैं
भोपाल बिहार विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान वास्तव में उत्साह वर्धन करने वाले है. यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने 2014 के बाद नए प्रकार की विकासपरक राजनीति का दौर देखा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला. भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है. उसी सिलसिले को जारी…
Read Moreस्पेस टेक पॉलिसी-2025 शीघ्र होगी लागू मध्यप्रदेश भरेगा नई उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
साइंस सिटी प्रोजेक्ट के लिये 25 एकड़ भूमि होगी आवंटित मध्यप्रदेश, भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बनेगा हब 15 हजार 896 करोड़ का निवेश और 64 हजार से अधिक के रोजगार के अवसर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में तकनीकी विकास का प्रारंभ हुआ स्वर्णिम युग एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों ने निवेश के प्रति जताई रूचि भोपाल एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में एक नई उड़ान भरने जा रहा है। हम बहुत जल्द…
Read Moreसीएम मोहन यादव की सादगी का नमूना, बेटे की शादी करेंगे सामूहिक विवाह सम्मेलन में
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह किसी भव्य आयोजन में नहीं, बल्कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराने का निर्णय लिया है। यह पहला अवसर होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपने पुत्र का विवाह सामूहिक समारोह में संपन्न कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा अपने जीवन और कार्यशैली में सादगी को प्राथमिकता दी है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पारिवारिक आयोजन को भी समाजहित से जोड़ा है। …
Read Moreएमपी के 76 वन क्षेत्रपालों को मिली पदस्थापना, डेढ़ साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद
भोपाल प्रशासनिक नजरिए से 7 नवंबर का दिन मध्यप्रदेश के लिए कुछ खास होगा। इस दिन प्रदेश को 8 सौ से ज्यादा नए अधिकारी, कर्मचारी मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन नव-चयनित सरकारी सेवकों को समारोहपूर्वक नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश प्रदान करेंगे। शुक्रवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। खास बात यह है कि यहां 76 वन क्षेत्रपालों को भी पदस्थापना आदेश प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही इन्हें प्रदेश के वनों के संरक्षण, संवर्धन का अहम दायित्व दे दिया जाएगा। 7 नवम्बर को…
Read More
