अशोकनगर मोहन सरकार ने देर रात अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह का ट्रांसफर कर दिया है. आनंदपुर ट्रस्ट के पदाधिकारी की शिकायत पर अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाया गया है. उनकी जगह अब साकेत मालवीय अशोकनगर कलेक्टर का पद संभालेंगे. आदित्य सिंह को हटाकर भोपाल गैस त्रासदी राहत व पुनर्वास विभाग में उपसचिव के पद पर भेजा गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात तबादले के ये आदेश जारी कर दिए हैं. संगठन से शिकायत के बाद हटाए गए आदित्य सिंह आनंदपुर ट्रस्ट के पदाधिकारी ने दिल्ली भाजपा हाई…
Read More
