कल्याणपुर. सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 7 बजे एलपीजी टैंकर और पिकअप के टकरा जाने से टैंकर के साइड में लगे वाल्व टूट गए जिससे गैस का रिसाव होने लगा। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से दो किलोमीटर पहले यातायात रुकवा दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड सीयूजीएल व गेल की टीमें पहुंची, और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत से गैस रिसाव बंद कर टैंकर को किनारे करवाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी का छिड़काव करती रहीं। सचेंडी थाना…
Read More
