जबलपुर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की एक महिला पार्टी नेता को सोशल मीडिया पर हिंदू देवता परशुराम की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस भेजा है. नोटिस में पार्टी ने रेखा विनोद जैन से 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है, "आपने न केवल भारतीय संविधान का बल्कि कांग्रेस पार्टी के संविधान का भी उल्लंघन किया है, जिससे पार्टी की धर्मनिरपेक्ष छवि धूमिल हुई है." उन्होंने…
Read MoreTag: Congress
पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया का निधन , उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विष्णु राजोरिया का मंगलवार शाम निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया है। वे कई संस्थाओं के अध्यक्ष रहे। वे कुछ दिन से बीमार थे। बुधवार सुबह 11 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट में अंतिम संस्कार होगा। पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया मंगलवार शाम भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उन्होंने’ करीब 6 दशक पहले मासिक पत्रिका शिखर वार्ता के साथ करियर महाविद्यालय, कैरियर अस्पताल और आदर्श प्रायवेट लिमिटेड…
Read Moreकाला कपड़ा,हाथों में तख्ती,MP विधानसभा के बाहर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन
भोपाल आज से बजट सत्र का आगाज है। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे। उससे पहले ही विपक्ष विरोध प्रदर्शन के मूड में आ गया। विपक्ष की मांग है कि प्रदेश बजट सत्र को और आगे बढ़ाया जाए। इसके लिए सभी नेताओं ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया। सभी के चेहरे पर काला कपड़ा था तो हाथों में तख्तियां दिखीं। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुई। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का…
Read Moreअब सज्जन वर्मा बोले- ‘Congress के कई नेता BJP से मिले हुए हैं, कार्रवाई होना चाहिए’
भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कई नेता ऐसे हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर गठजोड़ करते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे लोग घातक सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कांग्रेस के कई लोगों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आघात पहुंचाया है। साथ ही कांग्रेस के पोर्टफोलियो में रहकर बीजेपी…
Read Moreआउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट पर अब कांग्रेस सक्रिय हो गई, करेगी विरोध
इंदौर आउटर रिंग रोड के लिए किए जा रहे सर्वे का विरोध करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने इसे रुकवा दिया था। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रभावित गांवों के किसानों तक पहुंचने के लिए पदयात्रा निकालने की योजना बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे और आठ दिनों तक इंदौर के प्रभावित क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे। सर्वे को लेकर क्यों हुआ विरोध? जब आउटर रिंग रोड का सर्वे किया जा रहा था, तब…
Read Moreमध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई, 9 मार्च की जाएगी आयोजित
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। यह बैठक 9 मार्च की शाम को होगी। जिसमें बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 9 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक भोपाल के अशोका होटल में आयोजित की जाएगी। इस मीटिंग में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर…
Read Moreछत्तीसगढ़ : नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिल्ली तक लॉबिंग, डहरिया-भगत का दिल्ली में डेरा
रायपुर लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दबाव बढ़ रहा है। पीसीसी अध्यक्ष के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का नाम चर्चा में आते ही प्रदेश के कई बड़े नेता लामबंद हो गए हैं। वे प्रदेश कांग्रेस की कमान किसी आदिवासी नेता को देने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर दिल्ली तक लॉबिंग शुरू हो चुकी है जिसे लेकर सिंहदेव का कहना है कि, किसी को सिर्फ जातीय या वर्गीय आधार पर पद नहीं…
Read Moreबायतु से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई
भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है. अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. भंवर जितेंद्र सिंह को प्रभारी पद से हटाया गया है. उनकी जगह हरीश चौधरी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं. भंवर जितेंद्र सिंह के पास दो राज्यों की जिम्मेदारी थी. जितेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के अलावा असम के प्रभारी थे. कांग्रेस ने 13 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी नियुक्ति किए हैं. हरीश चौधरी राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं. वर्तमान में बाड़मेर…
Read Moreमहाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर किया बदलाव, हर्षवर्धन सपकाल बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा विजय वडेट्टीवार को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. वह 70 सदस्यीय विधानसभा में लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही है. हालांकि, कांग्रेस के वोट शेयर में 2.1% का मामूली सुधार हुआ है. जबकि उनके कई प्रमुख नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा. वहीं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया है कि वो लोगों का विश्वास फिर से जीतेंगे और 2030 में अपनी सरकार बनाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव में 0 की ‘हैट्रिक’ की ओर कांग्रेस
नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली पर जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा राज किया, आज उसे दिल्ली की जनता ने शायद पूरी तरह भुला दिया है। दिल्ली में 15 साल तक लगातार सरकार चलाने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से गायब हो गई है। पूरा मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही सिमट कर रह गया है। अभी तक के रुझानों में दिल्ली की 70 सीटों में से एक पर भी खाता खुलता नहीं दिख रहा है। वोट प्रतिशत की भी बात करें, तो…
Read Moreकांग्रेस की नई टीम में मध्य प्रदेश के कई नेताओं को शामिल किए जाने की संभावना
भोपाल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नई टीम बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग से भी कुछ नेताओं को केंद्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी जा सकती है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई टीम बनाने की तैयारी चल रही है। इसमें मध्य प्रदेश के भी कुछ नेताओं को स्थान मिल सकता है। सबसे ऊपर अरुण यादव का नाम है। लंबे समय से कोई…
Read Moreदिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से कई बड़े वादे किए हैं। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने जनता को 5 गारंटियां भी दी हैं, जिसमें प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना, युवा उड़ान योजना, महंगाई मुक्त योजना और फ्री बिजली योजना शामिल है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि गारंटी शब्द का इस्तेमाल आज सभी पार्टियां कर रही हैं। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गारंटी शब्द…
Read Moreछत्तीसगढ़-कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम चुनाव में थोक में काटे पार्षदों के टिकट, भाजपा ने कसा तंज
रायपुर। कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में चुने हुए पार्षदों के टिकट काटकर दूसरे को दे दिया है. ऐसे में एक तरफ कांग्रेस के भीतर टूट-फूट शुरू हो गई है, तो दूसरी ओर भाजपा के नेता कांग्रेस में मचे घमासान पर तंज कसने लगे हैं. दरअसल, कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. इनमें वार्ड 27 से पार्षद सुरेश चन्नावार, वार्ड 28 से हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’, वार्ड 29 से पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा, वार्ड 35 से आकाश तिवारी, वार्ड 36 से…
Read Moreकांग्रेस ने महापौर पदों के उम्मीदवारों की सूचि की जारी, मीनल चौबे को दीप्ति दुबे देंगी टक्कर, जानें किसे मिला टिकट
रायपुर छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में अगले महीने अन्य नगरीय निकायों के साथ महापौर पद के लिए मतदान होगा। वहीं, बीजेपी ने गणतंत्र दिवस के दिन ही अपने महापौर के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने निवर्तमान महापौर डॉक्टर अजय तिर्की को अंबिकापुर से, पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, दो बार की…
Read More
