भोपाल प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर का काम चल रहा है। बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाकर गणना पत्रक दे रहे हैं और भरवाकर जमा भी कर रहे हैं। इस काम पर नजर रखने के लिए कांग्रेस ने सभी 65,014 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं। पार्टी अब इनका सत्यापन करा रही है। यह जिम्मा चुनाव कार्य से जुड़े चार सौ पदाधिकारियों से करा रही है ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में ये काम कर रहे हैं या नहीं। चुनाव आयोग…
Read More
