लखनऊ दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष बुधवार को पूरे होंगे। विभाग के (स्वर्ण जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में बुधवार को दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव-2026 होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना, डेयरी क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के.…
Read More
